Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 November 2026 || 19:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो रेलवे साइडिंग में ठेका को लेकर दिनदहाड़े अपराधियों ने चालक को मरी गोली, गंभीर रूप से घायल, छोड़ा धमकी भरा पर्चा
          Headline

          बोकारो रेलवे साइडिंग में ठेका को लेकर दिनदहाड़े अपराधियों ने चालक को मरी गोली, गंभीर रूप से घायल, छोड़ा धमकी भरा पर्चा

          today post liveBy today post liveSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bokaro News:-  झारखंड के बोकारो जिले में अपराधियों ने एक बार फिर अपनी दहशत का खुला प्रदर्शन किया है। बांधडीह रेलवे साइडिंग में मंगलवार को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े ट्रैक्टर चालक जादू कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में चालक के पेट, पैर और जांघ में चार गोलियां लगी हैं। घायल को गंभीर हालत में बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही वारदात की योजना बनाकर आए थे। गोली मारने से पहले उन्होंने जादू कुमार को एक धमकी भरा पर्चा थमाया। पर्चे में साफ लिखा था कि महुदा और भोजुड़ीह ईएन क्षेत्र के किसी भी टेंडर में बिना उनकी अनुमति बोली लगाने वालों का यही हश्र होगा। इसके बाद दोनों अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए।

          इस सनसनीखेज वारदात से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि बोकारो में दिनदहाड़े गोलीबारी और आपराधिक घटनाएं आम हो चुकी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं।

          घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रंगदारी और ठेका विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

          इधर, बीजीएच के कैजुअल्टी प्रभारी डॉ. अवध कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति नाजुक है और उसे लगातार चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

          इस घटना ने न केवल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आम जनता में भी भय और असुरक्षा का माहौल गहरा दिया है।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          November 4, 2026

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          November 4, 2026

          धनतेरस पर बन रहे कई शुभ संयोग,मिथुन-सिंह समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,प्रदोष काल में खरीदारी करना होगा शुभ

          November 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          धनतेरस पर बन रहे कई शुभ संयोग,मिथुन-सिंह समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,प्रदोष काल में खरीदारी करना होगा शुभ

          हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- प्रधानमंत्री बनना है तो बांग्लादेश जाकर आजमाएं किस्मत

          घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थीं तीन मासूम की टीले के नीचे दबकर गई जान,हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.