Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 13:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विस चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन योगी के निशाने पर रहे कांग्रेस-झामुमो और राजद
          Headline

          विस चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन योगी के निशाने पर रहे कांग्रेस-झामुमो और राजद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 18, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Sahibganj/Jamtara/Deoghar News:   झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आादित्यनाथ ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा।

          योगी ने कहा कि झारखंड के विकास का जो सपना अटल जी ने देखा था, इन पार्टियों ने उस पर पानी फेर दिया। प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक विकास में पिछड़ गया। झारखंड की जनता गरीब ही रह गई लेकिन इन पार्टियों के नेता के घरों में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। कांग्रेस सांसद और झामुमो मंत्री आलमगीर-उसके नौकरों के घर करोड़ों रुपये मिले, जिसने गिनते-गिनते मशीन गर्म हो गई। एक-दो नहीं, बल्कि 70 मशीनें मंगाई गई। यह पैसा कांग्रेस, झामुमो व राजद का नहीं, बल्कि मोदी जी के जरिये झारखंड के विकास के लिए भेजा गया था। इन्होंने जितना लूटा है, 23 नवंबर के बाद एक-एक पाई का हिसाब होगा। यह पैसा झारखंडवासियों के घर आएगा। सीएम ने विश्वास दिलाया कि एनडीए सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को लात मारकर निकालेंगे।

          डबल इंजन सरकार में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं

          योगी ने कहा कि राजमहल, साहबगंज और आसपास के क्षेत्र को बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं रोहिंग्या मुसलमानों का अवैध गढ़ बनाने का काम हो रहा है लेकिन जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की डबल इंजन सरकार है, वहां घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। वहां दंगा, कर्फ्यू और गुंडागर्दी नहीं, बल्कि समृद्धि व सुशासन है। यूपी में डबल इंजन सरकार होने के कारण वहां कोई घुसपैठ, गोहत्या, बेटी की इज्जत से खिलवाड़ नहीं कर सकता, किसी ने ऐसा किया तो यमराज के घर का टिकट पक्का है। यह कार्य केवल भाजपा गठबंधन कर सकती, झामुमो व कांग्रेस नहीं।

          घुसपैठियों को सेंधमारी का अवसर नहीं देना है

          योगी ने कहा कि पहले चरण का मतदान बता रहा है कि भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार दो तिहाई से अधिक सीटों पर विजयी होकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने ‘मोदी की गारंटी’ गिनाते हुए कहा कि 23 नवंबर को झारखंड में भाजपा सरकार आने के बाद 21 लाख परिवारों को पीएम आवास देंगे। डेढ़ लाख सरकारी नौकरी का विज्ञापन भी जारी करेंगे। उन्होंने अपील की कि घुसपैठियों को सेंधमारी का अवसर नहीं देना है। भाजपा सरकार बनने के बाद इन घुसपैठियों को लात मारकर बाहर करेंगे। इनके रहनुमाओं से हिसाब होगा। मुख्यमंत्री ने चेताया कि जब-जब बटे थे तो कटे थे। अब बंटना नहीं है। जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज व देश के दुश्मन हैं, इनसे सजग रहना है।

          गरीब एक ट्रॉली बालू के लिए तरसता है और यह लोग अवैध माइनिंग कराते हैं

          योगी ने कहा कि दुश्मन 2014 के पहले घुसपैठ करते थे लेकिन आज वे भारत में घुसने का दुस्साहस नहीं कर सकते। यह लोग अवैध माइनिंग कराते हैं लेकिन गरीब एक ट्रॉली बालू के लिए तरसता है। खनन-बालू माफिया झारखंड को खोखला बना रहे हैं जबकि यूपी में माफिया पर सख्ती है। खनन, कोल, वन, पशु, भूमाफिया झारखंड को खोखला, नागरिकों को गरीब और नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। झामुमो सरकार ने रोटी, बेटी व माटी पर संकट खड़ा कर दिया है।

          यूपी में लव-लैंड जेहाद करने वाले का यमलोकपुरी का कटता है टिकट

          योगी ने कहा कि देवघर का कंकड़-कंकड़ शंकर है। श्रावण मास में उत्तर प्रदेश से यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने अपील की कि बाबा की नगरी में बाबा का भक्त ही जीतकर जाना चाहिए। झामुमो, कांग्रेस व राजद पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग आपके जीवन, सुरक्षा और भोलीभाली बेटियों के इज्जत से खिलवाड़ करते हैं। लव जेहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। लैंड जेहाद के नाम पर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। यूपी में लैंड व लव जेहाद नहीं है, वहां कोई ऐसा करेगा तो उसका यमलोकपुरी का टिकट कटता है। उसे धरती माता में भी जगह नहीं मिलती है। सीएम योगी ने यहां सांसद निशिकांत दुबे के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हम कहते थे कि रामलला एंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तो यह लोग कहते थे कि तारीख नहीं बनाएंगे। हम लोगों ने मंदिर भी बना दिया। अब बाबा विश्वनाथ व कृष्ण कन्हैया भी चुप बैठने वाले नहीं हैं।

          इन प्रत्याशियों के लिए मुख्यमंत्री ने किया प्रचार

          योगी आदित्यनाथ ने पहली रैली राजमहल विधानसभा क्षेत्र में की। यहां से विधायक अनंत ओझा को टिकट मिला है। सीएम की दूसरी रैली नाला विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां से भाजपा ने माधव चंद्र महतो को मैदान में उतारा है। तीसरी जनसभा देवघर में हुई। यहां सीएम ने विधायक व प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में रैली कर उन्हें फिर से विधानसभा भेजने की अपील की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Assembly Elections Yogi Adityanath
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.