Chatra News: एसीबी की टीम ने जिले के सिमरिया अनुमंडल कार्यालय से घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। सिमरिया एसडीओ के गोपनीय कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। उसे दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
मामले में सिमरिया प्रखंड के शिला गांव निवासी अनिल कुमार से लंबित भूमि वाद के मामले में उसके पक्ष में फैसला दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी एसीबी को दी थी। एसीबी ने जांच पड़ताल के बाद मामले को सही पाया।

जिसके बाद धावा दल का गठन करते हुए एसडीओ सह डीसीएलआर कार्यालय परिसर से भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते नें दबोचा। कंप्युटर आपरेटर की गिरफ्तारी के बाद एस डी ओ कार्यालय मे हलचल मच गया।गिरफ्तारी के बाद वह भागने के लिए छटपटा रहा था।


