Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कटेया और मांझा में सीएम नीतीश कुमार का चुनावी शंखनाद,कहा-बिहार में 50 लाख युवाओं को मिला रोजगार, अब एक करोड़ को मिलेगा अवसर
          Headline

          कटेया और मांझा में सीएम नीतीश कुमार का चुनावी शंखनाद,कहा-बिहार में 50 लाख युवाओं को मिला रोजगार, अब एक करोड़ को मिलेगा अवसर

          today post liveBy today post liveOctober 22, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Gopalganj News:- बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को जिले के कटेया और मांझा प्रखंडों में एनडीए की ओर से आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की लंबी सूची गिनाई और विपक्ष, विशेषकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तीखा प्रहार किया।

          मुख्यमंत्री ने कटेया की सभा में कहा कि अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है और आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। कटेया में पावर ग्रिड और सुधा दुग्ध प्रसंस्करण इकाई की स्थापना राज्य की प्रगति का उदाहरण है।

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटेया और माझा के मंच पर जिले के एनडीए प्रत्याशियों सुनील कुमार, अमरेंद्र कुमार पांडेय, रामसेवक सिंह, सुभाष सिंह, मिथिलेश तिवारी और मंजीत सिंह को मंच पर बुलाया और उन्हें विजय माला पहनाकर उनके समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि हमने हमेशा बिहार के हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

          विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग सत्ता को परिवार की संपत्ति समझते हैं। उसको हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया लेकिन देखिए हमने अपने परिवार के किसी को राजनीति में नहीं लाया। क्या यह सही है कि राजनीति को परिवार तक सीमित कर दिया जाए? उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार पर लंबे समय तक शासन किया, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब-जब लालू परिवार सत्ता में आया, उन्होंने राज्य का नहीं बल्कि अपने परिवार का विकास किया। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने शांति, सौहार्द और विकास को प्राथमिकता दी है, ताकि हर नागरिक सम्मान और अवसर के साथ आगे बढ़ सके। सभा में उपस्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि राज्य की 1.21 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है, जो वापस नहीं ली जाएगी।

          उन्होंने कहा कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का ठोस कदम है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए पांच पांडवों की तरह एकजुट है और चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की सरकार ने जनता के विश्वास को जीतकर राज्य में स्थायित्व, विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है।कटेया और मांझा की दोनों सभाओं में भीड़ रही।

          मुख्यमंत्री की अपील पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.