Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 20:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एयरपोर्ट के विस्तारीकण से यात्रियों को आधुनिक सुविधायें मिल सकेगी :मुख्यमंत्री
          Headline

          एयरपोर्ट के विस्तारीकण से यात्रियों को आधुनिक सुविधायें मिल सकेगी :मुख्यमंत्री

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          –मुख्यमंत्री ने जेपी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल तथा बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया स्थल निरीक्षण

          Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। बचे हुये कार्यों को तेजी से पूर्ण करें ताकि यहां यात्रियों को और सुविधा मिल सके। यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुये इस एयरपोर्ट का विस्तारीकण किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को आधुनिक सुविधायें मिल सकेगी। इस एयरपोर्ट से अधिक से अधिक उड़ानें संचालित होने से बड़ी संख्या में यात्री हवाई यातायात का लाभ उठा सकेंगे।

          इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगी। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिये यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जायेगी। यहां 10 ऐयरो स्टेशन होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का भी निरीक्षण किया।

          निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण हो ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और सहूलियत हो। जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना और बिहटा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआत होगी, जिसका लाभ बिहार के लोगों को मिलेगा। विभिन्न जगहों के लोगों को कहीं भी विमान से आने-जाने में सहूलियत होगी। जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुँचने के लिये खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़नेवाला भार भी कम होगा। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।

          उल्लेखनीय है कि बिहार कैबिनेट ने हवाई संपर्क और क्षेत्रीय विकास को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्सौल ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के लिये 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसकी लागत 207 करोड़ रूपये होगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा प्री-फिजिबिलिटी स्टडी और ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (OLS) सर्वे पूरा कर लिया गया है। दरभंगा एयरपोर्ट का अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार रनवे विस्तार किया जायेगा ताकि बड़े विमान भी यहां उतर सकें। इसके लिए 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि 245 करोड़ की लागत से अधिग्रहित की जाएगी। बिरपुर एयरपोर्ट (सुपौल) का उड़ान योजना के अंतर्गत विकास हेतु 88.83 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को 42.37 करोड़ की लागत से कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब तक भूमि अधिग्रहण के लिये 495 करोड़ रूपये आवंटित की जा चुकी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Cabinet International Airport Jayaprakash Narayan International Airport मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.