Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 07:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार का ‘लोगो’ तथा केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने किया ‘शुभंकर’ का अनावरण
          Headline

          मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार का ‘लोगो’ तथा केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने किया ‘शुभंकर’ का अनावरण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बिहार में पहली बार हाेने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पटना में 4 मई काे प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

          आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा व युवा प्रतिभाओं को करेगा प्रोत्साहित: नीतीश कुमार

          Patna News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साेमवार काे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 के आधिकारिक ‘लोगो’ तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘शुभंकर’ का अनावरण रिमोट के माध्यम से किया। इस दौरान दाेनाें नेताओं ने एक खेल सॉन्ग लाॅन्च किया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

          आज मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का बिहार में आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे। उन्हाेंने कहा कि यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

          इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार का लाेगाे और केन्द्रीय श्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘शुभंकर’ का रिमाेट के माध्यमसे अनावरण किया। इस माैके पर एक खेल साॅन्ग भी लाॅन्च किया गया।

          दरअसल, बिहार राज्य में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन हो रहा है। यह खेल 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिले पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें 28 खेलों के लिए देशभर से 8 हजार 500 खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ सहित कुल 10 हजार लोग भाग लेंगे।

          बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रामुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

          उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ‘लोगो’ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का प्रतीक है। इसका नारंगी और हरा रंग उत्साह और प्रकृति का मेल दर्शाता है।खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, बिहार के शुभंकर ‘गजसिंह’ का स्वरूप एवं अवधारणा राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं खेल भावना का प्रतीक है। यह शुभंकर बिहार की समृद्ध पुरातात्विक विरासत से प्रेरित है, जो पाल काल के दौरान नालंदा एवं बोधगया स्थित मंदिरों और स्तंभों पर अंकित गजसिंह (हाथी-सिंह के संयोग) की मूर्तियों से लिया गया है।

          गजसिंह, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, बिहार का शुभंकर मात्र एक प्रतीक नहीं, बल्कि सशक्त, साहसी एवं बुद्धिमान खिलाड़ी की भावना का जीवंत रूप है। यह शुभंकर राज्य की खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं देश के युवा खिलाड़ियों को संगठित, अनुशासित एवं उन्नत खेल भावना के लिए प्रेरित करेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Nitish Kumar Khelo India Youth Games Prime Minister Narendra Modi Sports Minister Mansukh Mandaviya
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.