Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 08:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री ने पटना पुलिस लाइन में 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक का किया उद्घाटन
          Headline

          मुख्यमंत्री ने पटना पुलिस लाइन में 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक का किया उद्घाटन

          today post liveBy today post liveDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नवीन पुलिस केंद्र, पटना परिसर में 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक (जी+7) ब्लॉक-ए तथा केंद्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय (जी+4) का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस बलों की सुविधा और कल्याण से जुड़ी इन योजनाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे ड्यूटी के दौरान आने वाली कई व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना पुलिस केंद्र में रहने वाले पुलिसकर्मियों को अब तक भोजन और राशन की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस लाइन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ की शुरुआत की जा रही है। इसके माध्यम से यहां तैनात लगभग तीन हजार पुलिस बलों को सस्ती दरों पर पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों को अधिक बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।

          उन्होंने बताया कि इस पहल से लगभग 120 जीविका दीदियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद पटना पुलिस लाइन के विस्तार को लेकर फेज-2 में प्रस्तावित 266 करोड़ रुपये की योजनाओं के मॉडल का अवलोकन किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

          पुलिस महानिदेशक ने जानकारी दी कि फेज-2 के अंतर्गत सार्जेंट मेजर आवास, पुरुष एवं महिला सिपाही बैरक, यूएस और एलएस क्वार्टर, सेवक क्वार्टर, विद्यालय भवन, सीवर लाइन, ट्यूब्यूलर फायरिंग रेंज और ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। वहीं फेज-1 के अंतर्गत प्रशासनिक भवन, महिला एवं पुरुष सिपाही बैरक तथा केंद्रीकृत रसोई एवं भोजनालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका उद्घाटन आज किया गया।

          इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने केंद्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय का निरीक्षण किया और प्रथम तल पर जाकर जीविका दीदियों से बातचीत भी की। उल्लेखनीय है कि ‘जीविका दीदी की रसोई’ की शुरुआत वर्ष 2018 में वैशाली के सदर अस्पताल से हुई थी और आज राज्यभर में 334 केंद्रों पर इसका सफल संचालन हो रहा है। इससे न केवल लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन मिल रहा है, बल्कि हजारों महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar police welfare scheme Jeevika Didi Ki Rasoi Nitish Kumar inauguration Patna police center expansion Patna police line barrack
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.