Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 28 June 2026 || 07:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री ने किया कोविड सर्किट का ऑनलाइन शुभारम्भ
          Headline

          मुख्यमंत्री ने किया कोविड सर्किट का ऑनलाइन शुभारम्भ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 24, 2021Updated:April 24, 2021No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

            .घबराएं नहीं, संयमित रहकर ही कोरोना संक्रमण से लड़ा जा सकता है

            .राज्य सरकार समर्पित होकर कर रही कार्य

            रांची।

          मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर से कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड सर्किट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। रांची सर्किट में रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़ एवं लातेहार जिला आते हैं, वहीं पूर्वी सिंहभूम सर्किट जिसमें जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा जिला आते हैं इन दोनों सर्किट में किसी एक जिले में ऑक्सीजन बेड कम पड़ने पर मरीजों को समीपवर्ती जिलों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची सर्किट में करीब 2000 बेड में 450 ऑक्सीजन बेड रिक्त हैं एवं जमशेदपुर सर्किट में 1200 बेड में करीब 500 ऑक्सीजन बेड रिक्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची, जमशेदपुर सहित अन्य बड़े शहरों में संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जिससे इन शहरों के कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे अस्पतालों में मरीजों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए इन शहरों के निकटवर्ती जिलों में खाली पड़े ऑक्सीजन युक्त बेड़ो पर मरीजों को भर्ती करने का काम किया जा सकेगा। कोविड सर्किट का शुभारम्भ होने से बड़े शहरों के अस्पतालों से मरीजों की भीड़ घटेगी और उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा मरीजों का बेहतर उपचार भी हो सकेगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से रांची जिला के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर वाले जिले रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, खूंटी एवं गुमला तथा पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर जिले सरायकेला एवं चाईबासा में कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य के विकास आयुक्त  अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव  विनय कुमार चौबे, अपर सचिव खाद्य आपूर्ति , शांतनु अग्रहरि, उपायुक्त रांची  छवि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

          ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करें

           मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई समस्या उत्पन्न न हो इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीज अथवा परिवार जो यह सुविधा लेना चाहते हैं वे 104 के कंट्रोल रूम सेंटर में कॉल कर अथवा रांची 0651-2411144 एवं जमशेदपुर 0657-2440111, 8987510050 में भी कॉल करके अपने निकटवर्ती जिला अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है। इन टोल फ्री नंबर आधारित सेवाओं का उपयोग आप अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार बेहतर हो सकेगा।

           राज्य में ऑक्सीजन युक्त बेड एवं ऑक्सीजन की कोई कमी नही

           मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन युक्त बेड एवं ऑक्सीजन की कोई कमी नही है। राज्य सरकार बढ़ते कोविड-19 मरीजों के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं पर समर्पित भाव से काम कर रही है। यही कारण है कि आज एक नए व्यवस्था के तहत कोविड सर्किट की शुरुआत की जा रही है। बड़े शहरों के निकटवर्ती जिलों में स्थापित अस्पतालों के आधारभूत संरचनाओं को क्रियाशील किया जा रहा है। सभी जिलों के अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेड एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

           मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील घबराएं नही, धैर्य बनाए रखें

           मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों से अपील किया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आप धैर्य बनाए रखें। किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नही है। हम सभी लोग संयमित रहकर ही कोविड-19 के इस जंग को जीतेंगे। राज्य में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कोरोना वारियर्स प्रतिबद्धता के साथ आपके लिए खड़े हैं। हम सभी लोगों को संयम रखकर काम लेना है। व्यवस्थाएं दिन-प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही हैं। हमारा और आपका धैर्य इस लड़ाई  में महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          June 27, 2026

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          June 27, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          June 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.