Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 10:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: बूढ़ा पहाड़ पर तीन दशक बाद बना मतदान केन्द्र, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
          Headline

          Palamu: बूढ़ा पहाड़ पर तीन दशक बाद बना मतदान केन्द्र, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu: पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के अति दुर्गम क्षेत्र में अवस्थित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के मतदाता लोकसभा चुनाव 2024 में पूरे उत्साह के माहौल में मतदान करेंगे। तीन दशक बाद यहां मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसके लिए इस क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाया गया है। क्षेत्र सुरक्षित है और शांति व्यवस्था कायम हुई है। बता दें कि यहा इलाका कुछ वर्ष पहले तक नक्सलियों के कब्जे में था। यहां पिछले 30 वर्ष से मतदान केन्द्र नहीं बन पा रहा था।

          झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार शुक्रवार को बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसातु स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी करीब 3.30 किलोमीटर मोटरसाइकिल से सफर कर मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ-पर्यवेक्षक एवं स्थानीय मतदाताओं से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना। मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाओं पेयजल, शौचालय एवं अन्य न्यूनतम सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

          उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दिन भयमुक्त होकर मत देने का अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हालात अब बदले हैं। सुरक्षा बलों एवं जवानों की मेहनत से यह क्षेत्र भयमुक्त हुआ है और शांति व्यवस्था कायम हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में पहले भी वोटिंग होती थी, लेकिन मतदाता छुप-छुप कर मत देने जाते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव, 2024 में मतदाता पूरी तरह भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन के तहत खाना परोसकर भी खिलाया। साथ ही मतदान केंद्र की कमियों को दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान केन्द्र के निरीक्षण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी. होमकर, एसटीएफ के डीआईजी इन्द्रजीत महथा, गढ़वा जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, स्वीप के राज्यस्तरीय प्रभारी देवदास दत्त सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Budha mountain area Polling Booth three decades later
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.