Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 22:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Chhapra:चुनावी रंजिश में हुए गोली कांड में 12 नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज, थाना प्रभारी निलंबित
          Headline

          Chhapra:चुनावी रंजिश में हुए गोली कांड में 12 नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज, थाना प्रभारी निलंबित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 22, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chhapra:  मतदान के बाद दुसरे दिन मंगलवार को चुनावी रंजिश में दो राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई  गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत होने एवं तीन युवकों के घायल होने  के मामले को लेकर पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें  कुल 12 नामजद एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।सारण पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि छपरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है । पुलिस लगातार कैम्प कर रही है। मामले में एक प्राथमिकी घटना में मृतक युवक के परिजनों के द्वारा दर्ज कराई गई तथा दूसरी प्राथमिकी पुलिस द्वारा सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं तोड़फोड़ करने वालो के खिलाफ दर्ज की गई। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमाकांत सोलंकी एवं रविकांत सिंह के रूप में हुई।

          वहीं  सोमवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य एवं लोगों के बीच कहासुनी होने के मामले में भी राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य द्वारा मतदान केंद्र पर गाली गलौज करने सहित अन्य आरोपों को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।रोहिणी आचार्य ने बुधवार को नगर थाना में 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।इनमें 12 नामदज हैं और 52 अज्ञात हैं। इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

          रोहिणी आचार्य की ओर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि वे (रोहिणी आचार्य) तेलपा स्थित पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दिन शाम में पहुंचीं थीं। बूथ पर मौजूद लोगों से वह कह रही थीं कि आपने वोट दे दिया है तो यहां से जाइए। इसी बात को लेकर गाली-गलौच और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। नगर थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

          पुलिस घटना के हर बिंदु की जांच कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। वहीं घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर किया गया है। जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो एवं महाराजगंज लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। तथा जिले में बंद की गई इंटरनेट सेवाओं को फिर से बहाल करने के सवाल का जवाब देते हुए सारण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में स्थिति की समीक्षा करने के बाद जिले में फिर से इंटरनेट की सेवाएं बहाल की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          electoral rivalry firing RJD candidate Rohini Acharya
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          June 8, 2026

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.