Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 03:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»सरना कोड लागू किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों का चक्का जाम कार्यक्रम
          झारखंड

          सरना कोड लागू किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों का चक्का जाम कार्यक्रम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 6, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .आदिवासियों के पहचान के अधिकार के लिए केंद्र सरकार जल्द लागू करें सरना धर्मकोड-  तिर्की

          रांची।

          सरना धर्म कोड लागू किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान, केंद्रीय सरना समिति और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को चक्का जाम किया गया। चक्का जाम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास रेलमार्ग को  करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा। इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर सड़क पर भी वाहन रोकने का प्रयास किया। लेकिन वहां मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया। मौके पर कार्यकर्ता सरना कोड लागू करने की मांग कर रहे थे। सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने बताया कि रेल मार्ग को शांतिपूर्ण तरीके से जाम किया गया। उन्होंने कहा कि वर्षों से आदिवासी अपनी पहचान, हक, अधिकार के लिए सरना धर्म कोड के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप ही झारखंड सरकार के द्वारा विशेष सत्र बुलाकर सरना आदिवासी धर्म कोड संकल्प पत्र विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्रीय सरना समिति अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं आदिवासी सेंगल अभियान केंद्र सरकार को 30 नवंबर तक सरना कोड को लागू किए जाने को लेकर अल्टीमेटम दिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर किसी तरह की पहल नहीं की है।

          सरकार स्तर से आदिवासी समाज के साथ वार्ता करने की भी पहल नहीं की गई है। इससे बाध्य होकर आदिवासी समाज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को चक्का जाम किया ताकि केंद्र सरकार आदिवासियों के संवैधानिक मांग पर विचार करें।  चक्का जाम अभियान को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, केंद्रीय सरना समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत टोप्पो, सुरज तिग्गा,  महिला शाखा अध्यक्ष  नीरा टोप्पो,  विनय उराव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर चक्का जाम को लेकर एसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि चक्का जाम को लेकर सुरक्षा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.