Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 18:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Chatra: जिले को नव वर्ष पर बाईपास रोड की मिलेगी सौगात: हेमंत सोरेन
          Headline

          Chatra: जिले को नव वर्ष पर बाईपास रोड की मिलेगी सौगात: हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि चतरा जिला को नए वर्ष में बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जनवरी में इस का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चतरा के सिमरिया प्रखंड में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस जिले में 650 करोड़ रुपये की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपये से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क बन रही है।

          उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस है। क्योंकि, इसी के जरिए विकास का द्वार खुलता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपीएससी तथा जेपीएससी जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को लेकर इंटीग्रेटेड कोचिंग सेन्टर, ब्लॉक कंप्यूटर सेन्टर और माइनिंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आप अपनी समस्याओं को लेकर इधर -उधर भटकते रहते थे। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर का चक्कर लगाते रहते थे। दलालों के चक्कर में फंस जाते थे। आपका पैसा भी बर्बाद होता था और समय भी। इसके बाद भी आपकी समस्या जस की तस बनी रहती थी लेकिन आज सरकार आपका दरवाजा खटखटा रही है। पंचायतों में लग रहे शिविर में अधिकारी दलबल के साथ पहुंच रहे हैं और आपकी समस्या का समाधान करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं से आपको जोड़ रहे हैं ।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि जब झारखंड अलग राज्य बना, उस वक्त यहां का सरप्लस बजट हुआ करता था। सरकार का खजाना भरा था। संसाधनों की कोई कमी नहीं थी। फिर भी राज्य पिछड़ता चला गया । गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी यहां के लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही थी लेकिन पिछले दो दशकों के दौरान इस पर किसी सरकार को इसकी चिंता नहीं थी। राज्य का विकास हाशिये पर चला गया। जब से हमारी सरकार बनी है, तमाम चुनौतियां और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी विकास को रफ्तार देने का काम कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य वासियों को सशक्त बना रहे हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण, हित और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई ऐतिहासिक और मजबूत निर्णय लिए हैं । सार्वजनिक पेंशन योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं और परित्यक्ता को पेंशन से आच्छादित किया गया है । वहीं, अबुआ आवास योजना के माध्यम से 8 लाख गरीबों को तीन कमरों का मकान दिया जाएगा। पहले की सरकारों में 11 लाख राशन कार्ड अमान्य कर दिए थे, हमारी सरकार ने 20 लाख हरा राशन कार्ड जारी कर लाभुकों को मुफ्त में अनाज दे रही है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में झारखंड 25 वर्ष का युवा राज्य बन जाएगा। यह राज्य किस तरह मजबूत हो, इसके लिए हमारी सरकार लगातार कदम उठा रही है। अगले दो वर्षों में हमारा लक्ष्य झारखंड को इतना ताकतवर बनाना है कि वह अपने बलबूते देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो सके। हम सबसे पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। क्योंकि, गांव को मजबूत किए बिना राज्य को मजबूत नहीं बना सकते हैं।

          मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया तोहफा

          मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 249 करोड़ 80 लाख 30 हजार 527 रुपये की 402 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया । इसमें 137 करोड़ 01 लाख 5 हजार 282 रुपये की 141 योजनाओं की नींव रखी गई जबकि 112 करोड़ 79 लाख 85 हजार 245 रुपये की 241 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। साथ ही विभिन्न योजनाओं के 01 लाख 13 हजार 800 लाभुकों के बीच करीब 221 करोड़ 78 लाख रुपये की परिसंपत्तियां बांटी गईं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bypass Chatra News Chief Minister new year
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.