Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 10:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Chaibasa: एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के 15 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
          Headline

          Chaibasa: एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के 15 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 11, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chaibasa: लोकसभा चुनाव के पूर्व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भाकपा माओवादी के 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली हैं। पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नक्सलियों ने डीआईजी मनोज रतन चौथे, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

          सरेंडर करने वाले 15 नक्सलियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालने वाले 15 नक्सलियों में 7 की उम्र 30 साल से कम है। एक नाबालिग है और तीन की उम्र महज 19 साल है। एक नक्सली की उम्र 50 साल है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों का कहना है कि भाकपा माओवादी संगठन के आंतरिक शोषण, भयादोहन एवं पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश की वजह से कई नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। नक्सलियों ने झारखंड पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष सामूहिक रूप से सरेंडर किया।

          चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ साल 2022 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साल 2022 से अबतक कुल 161 नक्सलियों को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साल 2022 और 2023 में कुल 11 नक्सलियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। इनके पास से कुल 375 विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये। साथ ही नक्सलियों का स्थायी कैंप ईआरबी मुख्यालय, 08-10 अस्थायी कैंप और 15 बंकर ध्वस्त किये गये। चाईबासा में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उग्रवाद प्रभावित थाना क्षेत्र में आम जन के मन में उपजे सुरक्षा भाव को बनाये रखने के लिए 16 नए सुरक्षा कैंप भी बनाया गए हैं।

          पिछले दो साल से कोल्हान के जंगलों में चल रहा है नक्सलियों के खिलाफ अभियान

          पिछले दो साल से कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां के ट्राई-जंक्शन क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में है। सभी बड़े नक्सली इसी क्षेत्र में सिमटे हुए बताए जा रहे हैं। कई महीनों से उनकी घेराबंदी जारी है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की बदौलत नक्सलियों के प्रभाव वाले दर्जनों गांव उनसे मुक्त करा लिये गए हैं। इस अभियान में सुरक्षाबलों को भी नुकसान पहुंचा है।

          गिरफ्तार नक्सलियों का पूरा विवरण

          1- प्रधान कोड़ा उर्फ देवेन कोड़ा (45), ग्राम रेंगड़ा टोला गुटुसाई, थाना टोंटो, जिला पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ टोंटो थाना में 8 मुकदमे दर्ज हैं।

          2- चंद्रोमोहन उर्फ चंद्रो अंगारिया उर्फ रोशन (29), ग्राम सासांगवाल, थाना-गोईलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ गोईलकेरा थाने में 7 मुकदमे दर्ज हैं।

          3- पगला गोप उर्फ घासीराम गोप (49), ग्राम- हुसीपी, थाना-टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ जिले के टोंटो एवं गोईलकेरा थाने में 5 मुकदमे दर्ज हैं।

          4- विजय बोयपाई उर्फ अमन बोयपाई (23), ग्राम- बोयपाई सासांगसाल कुइड़ा, टोला- श्रजंगकोचा, थाना- गोईलकेरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो एवं गोईलकेरा थाने में 4 मुकदमे दर्ज हैं।

          5- गंगा राम पुरती उर्फ मोटका पुरती (19), ती, ग्राम- तुम्बाहाका, टोला पुरती टोला, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 3 केस दर्ज हैं।

          6- बोयो कोड़ा (46), ड़ा, ग्राम- रेंगड़ाहातु, थाना-टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

          7- जोगेन कोड़ा (44), ग्राम- रेंगड़ाहातु, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ टोंटो थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

          8- पेलोंग कोड़ा उर्फ नीशा कोड़ा (19), पति- सोनू चांपिया, ग्राम- रेंगड़ाहातु, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 2 केस दर्ज हैं।

          9- सोनू चांपिया (19), ग्राम- बाहदा, थाना- छोटा नागरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला सोनू चांपिया भाकपा माओवादी संगठन के लोकल गुरिल्ला स्क्वायड का सदस्य रहा है।

          10- रामजा पुरती उर्फ डुगूद पुरती (49), ग्राम- तुंबाहाका, टोला- पुरती टोला, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

          11- भाकपा माओवादी के एक नाबालिग सदस्य के विरुद्ध टोंटो थाना में यूएपीए, सीएलए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है।

          12- सोहन सिंह हेम्ब्रम उर्फ सीनू (24), ग्राम- तुम्बाहाका, टोला- बारूसाई टोला, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाना में एक केस दर्ज है।

          13- डोरन चांपिया उर्फ गोलमाय (23), ग्राम- बोयपाई सासांग, थाना- गोईलकेरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम वर्ष 2016-17 से भाकपा माओवादी संगठन का सब जोनल कमेटी सदस्य रहा है।

          14- सुशील उर्फ मोगा चांपिया (50), ग्राम- तितलीघाट, थाना-छोटानागरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध नोवामुंडी थाने में एक केस दर्ज है।

          15- मनी चांपिया (40), पति- सुशील उर्फ मोगा चांपिया, ग्राम- तितलीघाट, थाना- छोटानागरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम अपने पति के साथ भाकपा माओवादी के दस्ते की सक्रिय सदस्य थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chaibasa News Maoist Naxalite surrender
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.