Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 07:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अनिता को न्याय दिलाने के लिए  कैंडल मार्च और मशाल जुलूस का आयोजन
          Headline

          अनिता को न्याय दिलाने के लिए  कैंडल मार्च और मशाल जुलूस का आयोजन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 29, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribagh News:  एसडीएम अशोक कुमार की धर्मपत्नी अनिता कुमारी को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर रविवार को बुढ़वा महादेव प्रांगण से एक ऐतिहासिक कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए झंडा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां पर अनिता कुमारी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया।इस घटना ने न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जुलूस का नेतृत्व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। चतरा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे।

          भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,मंडल अध्यक्ष, सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक इस मार्च में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आरोपित की जल्द गिरफ्तारी और उसे फांसी की सजा की मांग की। गत 26 दिसंबर को सुबह करीब 7.30 से 8.00 बजे के बीच हजारीबाग एसडीएम आवास पर अनिता कुमारी जलने की घटना हुई। गंभीर हालत में उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बोकारो और अंततः रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 27 दिसंबर की रात 3:30 बजे अनिता कुमारी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। शनिवार को रांची में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हजारीबाग में संबंधित थाने में आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की।

          परिजनों के साथ-साथ हजारीबाग की जनता ने भी इस घटना को महिला सम्मान और न्याय से जुड़ा मामला मानते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की। रविवार को आयोजित कैंडल मार्च और मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने भावुक होकर शहर की बहू-बेटी के साथ हुए इस अमानवीय अत्याचार पर गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा यह केवल अनिता कुमारी के परिवार का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की बेटी का सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ अनिता कुमारी का मामला नहीं है, यह पूरे समाज की बहू-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे, सड़क से लेकर सदन तक इस बात को बुलंद किया जाएगा।

          साथ ही कहा की यह घटना समाज पर एक काला धब्बा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अनिता कुमारी को न्याय मिले और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए,हमारी बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में पुलिस और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी,दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए। घटना के कारणों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए। कड़ी सजा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दी जाए। कैंडल मार्च ने एक संदेश दिया कि महिलाएं केवल परिवार नहीं, समाज की धरोहर हैं। उनका सम्मान और सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

          चतरा जनार्दन पासवान ने कहा की यह घटना न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। अनिता कुमारी के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है। यह आंदोलन न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। जब तक आरोपित को गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा नहीं दिलाई जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे। यह लड़ाई केवल अनिता कुमारी के लिए नहीं, बल्कि समाज की हर बहू-बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए है।

          सदर एसडीओ को किया जाये पदमुक्त : सांसद

          हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की जलने से हुई मौत की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य घटना पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह है कि सदर एसडीओ को अपने दायित्व से पद मुक्त किया जाए ताकि बिना किसी दबाव के जांच किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

          उन्होंने यह भी कहा की इस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी और जिला प्रशासन से विस्तृत चर्चा हुई है और दोषियों पर कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह उनसे किया है। सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि इस घटना से समस्त हजारीबाग शर्मसार है और इसमें न्याय जरूर होगा ।

          एसडीओ ही जलाया पत्नी अनिता को  : बीपी मेहता

          हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी की मौत के मामला अब और तूल पकड़ने लगा है। इस संबंध में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने रविवार को पत्रकारों बातचीत करते हुए हुए कहा कि एसडीओ ही अपनी पत्नी को जलाकर मारा है। यदि खुद जलती तो एसडीओ अशोक परिजनों को इसकी जानकारी देता। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं सबसे पहले आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग, उसके बाद बोकारो, फिर मेदांता रांची तब जाकर देवकमल में भर्ती कराया।

          पत्नी के जल जाने की खबर ना हजारीबाग, ना बोकारो और ना रांची में किसी अधिकारी को दी। इससे साफ जाहिर होता है कि एसडीओ ही अपनी पत्नी को जलाकर मार दिया है।मेहता ने यह भी कहा कि घटना के दो दिन पूर्व एसडीओ दोनों बच्चों को अपने घर भेज दिया था। तब जाकर घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बारे यह भी कहा कि यदि इस तरह की घटना आम लोगों के जरिये किया जाता तो उसे प्रशासन के जरिये करवाई तुरंत कर दिया जाता है। लेकिन एसडीओ के कारण अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

          उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करता हूं कि पत्नी के हत्यारे एसडीओ की अभिलंब गिरफ्तारी हो और उसे जेल भेज दिया जाए। साथ ही साथ हजारीबाग एसपी से भी एसडीओ की गिरफ्तारी की मांग मेहता ने की है।मौके पर गणेश वर्मा ,निजाम अंसारी और मो हकीम सहित कई मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          anita kumari Candle March SDM Ashok Kumar
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          July 30, 2026

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          July 30, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.