Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 12:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल
          Headline

          श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 2, 2022Updated:October 2, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          हजारीबाग। चतरा-हजारीबाग मार्ग पर कनौदा घाटी में श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से आमने सामने की टक्कर में 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई गई है। घटना शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और बस के परखच्चे उड़ गए।  घायलो को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कर एंबुलेंस से ओडिशा भेजा गया है।मृतकों में ओडिशा के अनुगढ़ जिला अंतर्गत कनिमा के कटसामुंडा निवासी मोनू बेहरा (62), भासुनीटोला थाना कन्या जिला अनुगढ़ निवासी मेनका प्रधान (70, दानमुडी थाना डासाकी जिला मयूरभंज निवासी अनुष्या नायक (60) और परेरा गांव सिरपदगंज थाना जारीपदा जिला मयूरभंज निवासी पंकजनी परेरा (52) हैं।

          सबसे दुख:द बात यह रही कि घायलों को करीब छह घंटे बाद सहायता मिली, जब सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच कटकमसांडी की पुलिस गश्त पर पहुंची और घाटी में कराहते लोगों को देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज को दी गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को भेजा गया। प्रशासनिक महकमा के साथ सदर विधायक सहित अन्य प्रशासन के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों को मदद दी। सूचना पर उपायुक्त नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चौथे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया । जिला प्रशासन ने इलाज के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

          जानकारी के अनुसार हरहद घाटी के पास साईं राम बस का सामने से आ रहे सब्जी लदे ट्रक टक्कर हो गया, जिससे दोनों गाड़ियां पलट गईं। इस दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत घटनास्थल पर और एक की मौत मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। सभी  35 घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इसमें ओडिशा स्थित अनगुल जिला के तालचर टाउन निवासी महेश्वर महाराना (42), सुमन कुमार राउत (35) रोड जिला डेनकेनाल, विनोद कुमार साहु (65), लता साहु (65), रतो मंजुरीनाथ (48) के अलावा चिंतामणि, निर्मल कुमार समेत कई लोग हैं।

          साईं राम बस में सवार तीर्थयात्री सुमन कुमार राउत ने बताया कि 14 सितंबर को ओडिशा से 60 यात्री देश भ्रमण के लिए निकले थे। दिल्ली, काशी, मथुरा समेत कई तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के बाद पिंडदान के लिए गया पहुंचे थे। एक अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे गया से ओडिशा वापस घर जाने के लिए निकले थे।

          उन्होंने बताया कि हजारीबाग-चौपारण मार्ग स्थित दनुआ घाटी के पास गैस टैंकर पलटने के कारण जीटी रोड मार्ग को बंद कर दिया गया था। हमलोग अपने बस को वापस डोभी चतरा होकर हजारीबाग आ रहे थे। यहां से रांची होते हुए ओडिशा जाना था। रविवार आधी रात को एकाएक सब्जी लदे ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गयी। उस समय बस में सभी लोग सोये हुए थे। टक्कर के बाद बस पलट गया। लोग चिल्लाने और रोने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से हमलोगों को अस्पताल लाया गया।

          उल्लेखनीय है कि चौपाराण घाटी में गैस टैंकर दुर्घटना होने के कारण जिला प्रशासन ने जानमाल की क्षति को देखते हुए रूट डायवर्ट किया था। दुर्घटनाग्रस्त बस भी डायवर्ट होने के कारण डोभी से वाया चतरा- हजारीबाग आ रही थी जबकि ट्रक हजारीबाग से डोभी के जा रहा था। इस बीच घाटी में ये घटना हो गई। घायल यात्रियों ने बताया कि रास्ते में कई जगह बस ड्राइवर ने सही मार्ग की जानकारी ली। घटना के समय अंधेरा व कुहासा और पहली बार इस रूट में बस का प्रवेश से रोड की सही जानकारी नहीं मिल पाया।

          कनौदा घाटी टक्कर बस ट्रक मौत श्रद्धालु हजारीबाग न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.