रांची।
बुढ़मू थाना में पदस्थापित एक जवान ने शनिवार की रात को अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान देवेश प्रसाद के रूप में की गई है। वह पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मांडर का रहने वाला जवान की शादी 21 मई को तय थी। शादी को लेकर वह अक्सर बात करता रहता था। डिप्रेशन को लेकर पिछले 3 दिनों से किसी से ठीक से बात नहीं कर रहा था। घटना की रात में उसकी ड्यूटी थाने के ऊपरी तल्ले पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान ही उसने खुद को इंसास हथियार से गोली मार ली। इस घटना की सूचना थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को दी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस गोली चलाने के कारणों की जांच कर रही है ।

