दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में मुंह बोला जीजा ने शनिवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी जीजा नरेश टूडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। जानकारी अनुसार नाबालिक अपनी बहन के घर किसी के मृत्यु पर आई थी। शनिवार को परिजन और गांव के लोग अंतिम संस्कार करने गए थे। इस बीच मुंह बोला बहनोई घर पहुंचा। नाबालिग को पानी लाने को कहा। पानी लेकर आने पर दुष्कर्मी ने घर का दरवाजा बंद कर नाबालिग से दुष्कर्म किया। परिजनों के लौटने पर नाबालिक ने आपबीती बताई तब मामला थाना पहुंचा।


