गिरिडीह।
ट्रांसफार्मर में तार जोड़ने को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच जमकर ईंट पत्थर और लाठियां चली। इससे दोनों गुटों के 10 लोग घायल हो गए जिसमें 3 की स्थिति गंभीर है। घटना को लेकर दोनों गुटों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर का तार जोड़ने को लेकर दो गुटों में झड़प हुई है। पहले पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अपना तार जोड़ने के लिए उनके ट्रांसफार्मर का तार काट दिया। रोकने पर भी एकजुट होकर आए और अचानक हमला कर दिया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले पक्ष के लोग उन्हें तार जोड़ने से रोक रहे थे। इस क्रम में वे लोग हमला कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

