Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 07:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के नवादा में रिश्वतखोर जमादार गिरफ्तार ,भ्रष्टाचार और बालू-दारू माफिया को संरक्षण देने का आरोप
          Headline

          बिहार के नवादा में रिश्वतखोर जमादार गिरफ्तार ,भ्रष्टाचार और बालू-दारू माफिया को संरक्षण देने का आरोप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 26, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          नवादा । एसपी डॉ गौरव मंगला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कठोर कदम उठाया है। एसपी के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (जमादार) मुन्नी लाल पासवान को भ्रष्टाचार और बालू-दारू माफिया को संरक्षण देने, रिश्वतखोरी करने, विभागीय निर्देशों के खिलाफ काम करने के आरोपों में निलंबित करते हुए  एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार का लिया गया।

          जानकारी अनुसार जमादार के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जांच में ऑडियो वीडियो साक्ष्य के रूप में प्राप्त हुआ। जिसके बाद उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और गिरफ्तारी की गई। इसके पहले पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी द्वारा आरोपों की जांच की गई। आरोप है कि थाना क्षेत्र के शराब और बालू माफिया से साठ -गांठ उनकी थी। पुलिस की गतिविधि की सूचना देकर अवैध शराब का धंधा सहयोग करता था। पुलिस कार्रवाई के संबंध में पूर्व में सूचना दे दिया करता था। 40 हजार रुपये मासिक वसूली किया करता था।जबकि आरोपित माफिया एक कांड में फरार चल रहा था। जो वीडियो मिला है उसमें जमादार माफिया से रिश्वत लेते हुए पाए गए। रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव द्वारा कार्रवाई की गई है।

          एक और मामला पब्लिक का भी आया था। जिसमें दो बाइक सवारों को पकड़कर तो किसी कांड में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपए बतौर रंगदारी की मांग की गई थी। परिजनों द्वारा रिश्वत दिए जाने के बाद उसे छोड़ा गया था। जिसका ऑडियो क्लिप भी एसपी के पास पहुंच गया था। एसपी ने एसडीपीओ पकरीबरावां से मामले की प्रारंभिक जांच कराई। रिपोर्ट एवं वीडियो क्लिप के आधार शिकायत सत्य पाते हुए कार्रवाई की गई।जमादार के खिलाफ जो वीडियो मिला उसमें वे वर्दी में फरार अपराधी राकेश सिंह पिता अशोक सिंह ग्राम मंजौर से रुपये लेते दिखाई पड़ रहे थे।

          एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर जमादार मुन्नी लाल पासवान एवं राकेश उर्फ डब्बू सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 635/22 दिनांक 25.10.22दर्ज किया गया है।जमादार को कांड में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दूसरे आरोप की जांच में थाना अभिलेख एवं ऑडियो से रंगदारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। यानी एक और केस फिर दर्ज होना है। एसपी के अनुसार, जमादार मुनीलाल पासवान के विरुद्ध पूर्व में भी शिकायतें मिली थी। एसपी का मानना है कि जमादार का कार्य विभागीय उद्देश्य के प्रतिकूल था। अवैध शराब में बालू धंधे में लिप्त माफिया से मिलीभगत व अवैध धंधे में उनका सहयोग करना सही नहीं है। उनका कार्य मद्य निषेध विभाग की प्राथमिकता को विफल बनाने के लिए प्रयासरत होना पाया गया है।

          एसपी ने साफ कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार लंबित कांडों के निष्पादन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया जाता है।अपराध नियंत्रण पर लगाम लगाने के लिए ऐसे माफिया की गिरफ्तारी आवश्यक है। भविष्य में ऐसे कुकृत्य में शामिल पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी एसपी द्वारा दी गई है। इधर फरार चल रहे अभियुक्त राकेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष टीम का गठन किया गया है।

          बता दें कि बालू माफिया से साठ गांठ में इसके पहले नगर थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह सहित 3 अफसर निलंबित किए गए हैं। इनसे पहले रोह के थानाध्यक्ष रवि भूषण सहित 5 पुलिसकर्मी भी निलंबित किए गए थे। थाने में जब्त 2ट्रकों को भगाने में रोह थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गाज गिरी थी। नगर थानाध्यक्ष सहित 3 अफसर जब्त बालू लदा ट्रैक्टर को छोड़ने में नपे थे। बहरहाल एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।गिरफ्तार जमादार मुन्नी लाल पासवान जिला पुलिस एसोसियेशन के सचिव भी बताए जाते हैं।

          एसपी गिरफ्तार जमादार जांच नवादा न्यूज भ्रष्टाचार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.