Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 22:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Bokaro: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 16 ठग गिरफ्तार
          Headline

          Bokaro: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 16 ठग गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bokaro:  पुलिस ने साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर बड़ी करवाई की है। बारी-कॉपरेटिव और मनमोहन कॉपरेटिव के आवासों में छापा मार कर कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित आवास को किराये पर लेकर साइबर फ्रॉड करते थे। पकड़े गए सभी लोग बिहार के नालंदा, नवादा, जमुई, शेखपुरा सहित अन्य जिलों के रहने हैं। इनमें अधिकतर 18 से 30 वर्ष के युवक हैं। साइबर अपराध से जुड़े दस्तावेजों के अलावा आरोपितों के पास से 100 और 200 के नकली नोट भी बरामद हुए हैं।

          डीएसपी सिटी कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बारी कॉपरेटिव के आसपास किराये के घरों में रहकर कुछ बाहरी लोगों के द्वारा साइबर अपराध जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना के बाद रविवार को पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जिसमें बारी कॉपरेटिव प्लॉट संख्या 119 से कुल 05 लोग तथा मनमोहन कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट नं.-647 से कुल 11 लोग पकड़े गए। इन लोगों के पास साइबर अपराध से संबंधित कई दस्तावेज एवं मोबाइल फोन, नकली नोट, पैम्फलेट, ऑफर लेटर इत्यादि कई समान को बरामद किया गया है।

          पूछताछ में इन सभी के द्वारा बताया गया कि ये लोग प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर अपना ऐड पोस्ट करते हैं तथा जो लोग इस प्रलोभन में आ जाते हैं, उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम की ठगी करते हैं। साथ ही साथ ऑनलाइन खरीददारी करने वाले लोगों का डाटा प्राप्त कर ये लोग उन्हें लॉटरी जीतने का झांसा देते हुए उनके पते पर कुरियर के माध्यम से विनर लेटर एवं कूपन भेजते हैं, जिसमें अंकित हेल्पलाइन नंबर एवं कूपन में स्क्रैच करने पर बार कोड अंकित मिलता है। तब कस्टमर हेल्पलाइन नं. पर संपर्क करते हैं, जो इनके पास लग जाता है, तथा इनाम की राशि/वाहन के मुताबिक उनसे प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी के नाम पर मोटी रकम ठग ली जाती है।

          डीएसपी ने बताया कि इन सभी लोगों के द्वारा बताया गया है कि इनका सरगना सुमित नाम का व्यक्ति है, जो पटना में निवास करता है। उसी के दिशा-निर्देश में ये सारा काम करते हैं। पकड़े गए आरोपितों ने कूरियर कंपनी का स्टाफ बता कर मकान किराये पर लिए थे। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bokaro Police cyber fraud Prime Minister Mudra Loan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.