Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 16:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Bokaro: भाजपा की सरकार आने पर 2.87 लाख रिक्त पदों को भरने का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया जाएगा:शिवराज सिंह चौहान
          Headline

          Bokaro: भाजपा की सरकार आने पर 2.87 लाख रिक्त पदों को भरने का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया जाएगा:शिवराज सिंह चौहान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bokaro: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख फूंक दिया गया है। आज ब्राह्मण समाज ने स्वस्तिवाचन किया है और आशीर्वाद दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की ओर से वचन देता हूँ कि हम झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे। केंद्रीय मंत्री बोकारो में मंगलवार काे आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे।शिवराज ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर 2.87 लाख रिक्त पदों को भरने का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया जाएगा। इसके लिए एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार का अवसर मिले। उन्होंने सभा के अंत में जनता से आग्रह किया कि वे इस सरकार को उखाड़ फेंकें और भाजपा की सरकार बनाएं, जो झारखंड को समृद्धि और न्याय दिलाएगी।

          शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में अन्याय और अपराध की पराकाष्ठा हो चुकी है। हेमंत सरकार चार साल तक कुछ नहीं करती, और चुनाव के समय भर्तियां निकालती है, जिससे 15 बच्चों की मृत्यु हो जाती है। माँ ने सपना देखा था कि उसका बच्चा कॉन्स्टेबल बनेगा, लेकिन वह कफ़न ओढ़कर घर लौटा। आज जितिया का पर्व है, इस पर्व पर माँ अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत रख रही है। जिनका बेटा नौकरी के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गया, उनके घर में यह त्योहार कैसे मनाया जा रहा होगा?

          भाजपा नेता ने कहा कि इस सरकार ने बोकारो का विकास रोक दिया है। हवाई अड्डे के लिए अड़ंगा लगाया जा रहा है। मैं आपको वचन देता हूं कि भाजपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर यहाँ का हवाई अड्डा प्रारंभ हो जाएगा।

          शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में घुसपैठियों के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, विदेशी घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और उनका इस्तेमाल वोटों के लिए हो रहा है। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी की सरकार फिर आई तो कई इलाके घुसपैठियों से भर जाएंगे। भाजपा की सरकार आने पर एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।

          केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने महिलाओं और युवाओं के मुद्दे पर कहा कि झारखंड में रोटी, बेटी और माटी संकट में हैं। हमने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहनों के खातों में पैसे डाले हैं, लेकिन यहाँ हेमंत सोरेन ने केवल वादे किए हैं। चूल्हा भत्ता के तहत 2 हजार रुपये देने का ऐलान किया था, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। चुनाव के समय हेमंत सरकार 1000 रुपये देने का दिखावा कर रही है।

           

          इंडी गठबंधन की तुष्टीकरण की राजनीति से खतरे में झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : शुभेंदु अधिकारी

          पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बलियापुर और चंदनकियारी में मंगलवार काे आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से झारखंड के हर कोने में जाकर जनता को जागरूक किया जा रहा है ताकि राज्य में भारतीय संस्कृति, जनजातीय मूलवासी संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा करने वाली सरकार स्थापित की जा सके। वर्तमान में इंडी गठबंधन की सरकार झारखंड में हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समाप्त करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने में जुटी हुई है।

          अधिकारी ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गलत नीतियों के कारण बांग्लादेशी रोहिंग्या देश में घुसपैठ कर रहे हैं और झारखंड में भी डेमोग्राफी चेंज हो रहा है। यह इंडी गठबंधन की भ्रष्टाचारी सरकार की देन है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। हेमंत सरकार ने पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। हर गरीब परिवार को 72 हजार रुपये और चूल्हा खर्च के लिए 2000 रुपये देने का वादा भी अधूरा रह गया। अब जब सरकार को अहसास हो गया है कि वह जाने वाली है, तो 1000 रुपये देने की घोषणा कर रही है।

          अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोयला और खनन घोटाले में शामिल रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम गो तस्करी और टेंडर घोटालों में फंसे हैं। ईडी द्वारा उनके घर से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की लोकसभा चुनावों में बढ़त थी और इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सिंदरी में फिर से उद्योग स्थापित किए जाएंगे और राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाजपा ही झारखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों और सेतु निर्माण का कार्य कर सकती है। बंगाल और झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।अधिकारी ने सभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हर बूथ और क्षेत्र में भाजपा को मजबूती से खड़ा करें ताकि झारखंड में विकास और समृद्धि के नए युग की शुरुआत हो सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          BJP Parivartan Rally Hemant Sarkar Jharkhand News Union Minister Shivraj Singh Chouhan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.