Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 04:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Bokaro: रायपुर में कोयला कारोबारी की हत्या करने पहुंचे अमन साहू गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
          Headline

          Bokaro: रायपुर में कोयला कारोबारी की हत्या करने पहुंचे अमन साहू गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 26, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bokaro : राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोपितों में झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र निवासी रोहित स्वर्णकार, राजस्थान के पाली जिला के सियारी थाना क्षेत्र के सारन निवासी मुकेश कुमार, देवेन्द्र सिंह और पप्पू सिंह उर्फ पप्पू का नाम शामिल हैं।

          बोकारो पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावा झारखण्ड में भी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी। गिरफ्तार शूटर किसी कारोबारी को जान से मारने की सुपारी मिली थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि योजना के मुताबिक अमन साहू गैंग को संचालित करने वाले मयंक सिंह ने बोकारो निवासी रोहित स्वर्णकार को इंदौर के सेंधवा से गैंग से जुड़े लोगों के माध्यम से एक पिस्टल और एक मैग्जीन उपलब्ध कराया।

          मयंक सिंह ने पप्पू सिंह को वारदात को अंजाम देने के लिये एक बाइक राइडर की व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके बाद मुकेश कुमार भाट और देवेन्द्र सिंह को वारदात के वक्त बाइक राइड़िंग के लिये रायपुर रवाना किया गया। रोहित स्वर्णकार इंदौर के सेंधवा से पिस्टल लेकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर ट्रेन के माध्यम से रायपुर पहुंचा। मुकेश और देवेन्द्र बस के माध्यम से रायपुर पहुंचे। रायपुर पुलिस के जवान इन्हें चिह्नित करने के लिए सादे लिबास में शहर के संभावित स्थलों पर तैनात किये गये। करीब 72 घंटे के गोपनीय ऑपरेशन में रोहित स्वर्णकार को एक पिस्टल और एक मैगजीन के साथ पकड़ा गया। इसकी निशानदेही पर अन्य आरोपित को पकड़ा गया।

          आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पूरी योजना को मयंक सिंह के कहने पर पप्पू सिंह के साथ मिलकर बनायी गई थी। शूटर और राईडर को एक-दूसरे से अपनी पहचान छिपाने तथा किसी तकनीकी संपर्क में न रहने और अपने-अपने माध्यमों से एप के माध्यम से नेट कॉलिंग से ही संपर्क में रहने की हिदायत थी। पुलिस से बचने के लिये मयंक ने रोहित को 29-29 कोड यूज करने और पप्पू ने मुकेश को राम-राम और जय माता दी कोड यूज करने निर्देशित किया गया था। टॉरगेट रायपुर पहुंचने पर ही उपर से बताया जाता।

          वर्तमान में अमन साहू के गैंग को मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर ऑपरेट कर रहा है। पकड़े गये शूटर्स अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर टार्गेट को अंजाम देते थे। रोहित स्वर्णकार पर बोकारो के चास और पेटरवार थाना में तीन मामले दर्ज है। मुकेश कुमार, पप्पू सिंह और देवेन्द्र सिंह के भी आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी पुलिस को मिली है।

          Bokaro Police coal trader Lawrence Bishnoi and Aman Sahu Gang
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.