गिरिडीह।
दो दिनो से लापता दो सगे भाईयों का शव गुरूवार को गांव के कुंए से बरामद होने पर सनसनी फैल गई। मृतको की पहचान जिले के धनवार के परसन ओपी केंदुआ टोला निवासी तेजलाल साव के पुत्र पवन कुमार (9) व पीयूष साव(7) के रूप में की गई है। कुआं गांव से करीब 500 मीटर दूर सुनसान इलाके में है। मृतक मंगलवार से लापता थे। शव मिलते ही परिजनो के साथ ग्रामीणों ने सड़क जामकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने धनवार पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरेाप लगाया है। मालूम हो कि दोनो नाबालिग भाई मंगलवार मां से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे नहीं लौटे। बच्चो के लापता होने की जानकारी ओपी पुलिस को दी गई थी। इस पर पुलिस तेजलाल साव के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। पर बच्चो की जानकारी नहीं मिली।

