रांची।
धुर्वा थाना क्षेत्र के एक क्वार्टर नंबर बी-11/372 से पुलिस ने मंगलवार को सीआईएसएफ जवान के पुत्र व पुत्री का शव बरामद किया है। दोनों भाई बहन की मौत कैसे हुई इसकी छानबीन की जा रही है। जानकारी अनुसार सीआईएसएफ जवान बी राय धुर्वा में पदस्थापित हैं। सीआईएसएफ जवान ने बताया कि दोनों काफी समय से बीमार थे। जिसके कारण उनकी मौत हो गई । पुत्र दीपांकर राय का शव बेड पर और पुत्री सीता राय का शव बेड के नीचे पड़ा था। पुलिस मौत की वजह जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों की बीमारी से मौत हुई या मौत की कोई और वजह है। हटिया एएसपी विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

