Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 12 August 2026 || 07:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-02 मामले को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन 11 को
          Uncategorized

          सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-02 मामले को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन 11 को

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:   झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-02 मामले को 11 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को रांची में संवाददाताओं से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

          बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस की ओर से की गई नृशंस हत्या और नगड़ी के आदिवासी रैयतों से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान-2 (रिम्स 2) के नाम पर हेमंत सरकार की ओर से जमीन छीने जाने को भाजपा ने गम्भीरता से लिया है। पार्टी ने पहले भी सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद किया। लेकिन राज्य सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी है। इसलिए भाजपा फिर इस मुद्दे को लेकर जोरदार आंदोलन करने जा रही है।

          उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से आगमी 11 सितंबर को दोनों मुद्दों को लेकर राज्य के सभी 216 प्रखंडों में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया है। मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा की बेरहमी से हत्या की गयी है, जिसे राज्य की पुलिस एनकाउंटर बता रही। दूसरी ओर नगड़ी आदिवासी रैयतों की खेतिहर जमीन राज्य सरकार रिम्स 2 के नाम पर छीन रही है। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता थे। बोरियो विधानसभा क्षेत्र से वे चार बार चुनाव लड़े थे। अपने घर में वे भवन बनाकर 250 से अधिक गरीब आदिवासी बच्चों को सिर्फ पढ़ाने की नहीं, बल्कि उनके भोजन आवास की भी चिंता करते थे।

          मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में बड़े पैमाने पर खनिजों की लूट हो रही है और यह बात सीबीआई जांच में भी सामने आ रही है। अवैध खनन माफियाओं, दलालों, बिचौलियों ने सूर्या हांसदा को रास्ते से हटाने के लिए सुनियोजित तरीका अपनाया। देवघर जिला के मोहनपुर ले जाकर उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। उनके शरीर पर पाए जाने वाले बड़े-बड़े धब्बे यह साबित कर रहे हैं और फिर जब उनकी मौत हो गई तो उन्हें गोली मारी गई।

          नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मीडिया तक को घटना स्थल से दूर रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंपा गया। पुलिस की ओर से बताए गए तथाकथित एनकाउंटर स्थल पर खून के छींटे भी नहीं पाए गए,जिससे बिल्कुल साफ होता है कि उनकी (सूर्या हांसदा) हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार बताना चाहती है कि पुलिस दोषी नहीं है, तो सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा कर देनी चाहिए।

          मरांडी ने कहा कि 1955-56 में तत्कालीन बिहार सरकार ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण किया था। लेकिन रैयतों के जोरदार विरोध के कारण स्वयं मुख्यमंत्री ने नगड़ी आकर किसानों से जमीन नहीं लेने का वचन दिया और फिर किसानों व रैयतों के नाम रसीद भी काटे जाते रहे। लेकिन आज राज्य की हेमंत सोरेन सरकार रिम्स 2 के नाम पर नगड़ी के रैयतों से जमीन लुटने पर अड़ी हुई है। लेकिन रैयत भी संघर्ष में पीछे नहीं। विगत 24 अदस्त को रैयतों ने अपनी ताकत दिखाई है। कंटीले बाड़ को हटाकर हल चलाया। भले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को इस सरकार ने हाउस अरेस्ट किया हो। प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता अजय साह भी उपस्थित थे।

          Babulal Marandi press conference BJP Jharkhand protest 11 September Jharkhand BJP protest RIMS-02 controversy Surya Hansda encounter case झारखंड भाजपा विरोध प्रदर्शन बाबूलाल मरांडी प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा झारखंड प्रदर्शन 11 सितंबर रिम्स-02 विवाद सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          July 31, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

          July 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.