Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 28 June 2026 || 04:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा का मेनिफेस्टो सोनार बांग्ला -2021 नाम से संकल्प पत्र  जारी
          Headline

          भाजपा का मेनिफेस्टो सोनार बांग्ला -2021 नाम से संकल्प पत्र  जारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 21, 2021Updated:January 30, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोलकाता।

          कोलकाता के साल्टलेक में स्थित ईस्टर जाेनल सांस्कृतिक केन्द्र में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का मेनिफेस्टो सोनार बांग्ला 2021 नाम से संकल्प पत्र  जारी किया। उन्होंने कहा कि यह केवल घोषणा नहीं है, बल्कि एक संकल्प है। इस संकल्प पत्र का मूल आधार सोनार बांग्ला की रचना है। यह कोई कोरी कल्पना नहीं है। शाह ने कहा  कि सदियों तक पश्चिम बंगाल देश का नेतृत्व करता था। चाहे राजनीति का क्षेत्र हो, चाहे शिक्षा, समाज सुधार, साहित्य और कला क्षेत्र हर चीज में बंगाल अग्रणी रहा है। परंतु 73 वर्षो के कुशासन के कारण आज बंगाल पीछे जा रहा है। इस दौरान शाह ने ममता की नीतियाें पर जमकर हमला बोला। मौके पर केंद्रीय मंत्री देवश्री राय चौधरी, बाबुल सुप्रियो, बंगाल भाजपा के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, सांसद निशित प्रमाणिक, लॉकेट चटर्जी, राज्यसभा सांसद सोहन दास गुप्ता समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

          सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण, बंगाल के 75 लाख किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
          भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण, बंगाल के 75 लाख किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छह हजार रुपये व राज्य सरकार के चार हजार रुपये मिला कर दस हजार रुपये देने और मछुआरों को हर साल छह हजार रुपये की वित्तीय मदद का भरोसा दिलाया है।भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा कि राज्य में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का प्रस्ताव पारित होगा। इसके अलावा भाजपा सीमा पार से घुसपैठ को पूर्णता बंद करने के लिए समयबद्ध तरीके से काम करेगी। इसके लिए सीमाओं की सीसीटीवी से निगरानी करने का वादा किया। भाजपा ने राज्य में सरकार बनने पर दुर्गा पूजा करने के लिए कोर्ट जाने के प्रावधान को खत्म करने और शरणार्थी समुदाय के लोगों को नागरिकता अधिनियम भी पहली कैबिनेट में लागू करने का संकल्प किया है।

          मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को 5 साल तक 10 हजार रुपये की सहायता

          भाजपा सरकार शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम, मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को 5 साल तक 10 हजार रुपये की सहायता देने, उनके बच्चाें की केजी से लेकर पीजी तक पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाने, सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा, सुरक्षा योजना के तहत हर एक भूमिहीन किसान को चार हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने, राज्य में तीन नए एम्स बनाने, राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने, सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग लागू करने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के तहत एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर चालू करने केलिए अपना संकल्प किया है।

          Also Read: Best tech related news.

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          June 27, 2026

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          June 27, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          June 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.