Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 07:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»पटना में भाजपा का महिला आक्रोश सम्मेलन, सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना,बोले—महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
          बिहार

          पटना में भाजपा का महिला आक्रोश सम्मेलन, सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना,बोले—महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  बिहार की राजधानी पटना के कारगिल चौक पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा द्वारा ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के समर्थन में एक बड़ा जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

          अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कुछ राजनीतिक दल केवल परिवारवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने मंच से कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “अगर किसी ने महिलाओं के सम्मान पर चोट की, तो उसे पाताल से भी खोज निकाला जाएगा,” उन्होंने सख्त लहजे में कहा।

          मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को न्याय और समान भागीदारी दिलाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि यह विधेयक पहले लागू हो गया होता, तो आज बिहार विधानसभा में 122 महिला विधायक होतीं।

          इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता एम.के. स्टालिन पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य का अभिभावक बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की।

          सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में विपक्ष के रवैये के बाद जश्न मनाना महिलाओं का अपमान है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया।

          कार्यक्रम में विधायक ज्योति मांझी ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया और महिला आरक्षण के समर्थन में जनसमर्थन जुटाया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, राज्यसभा सदस्य धर्मशीला गुप्ता सहित कई महिला नेता और विधायक मौजूद रहीं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली, जो भाजपा के महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती देती नजर आई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar political news Patna BJP Conference Politics of Women's Empowerment Samrat Chaudhary's statement पटना भाजपा सम्मेलन बिहार राजनीतिक खबर Women's Reservation Bill महिला आरक्षण विधेयक महिला सशक्तिकरण राजनीति सम्राट चौधरी बयान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          June 7, 2026

          RSS शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच मुंगेर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

          June 7, 2026

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          June 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          RSS शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच मुंगेर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.