Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक घायल
          Headline

          भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक घायल

          adminBy adminSeptember 23, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। राजधानी  के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू में एक होटल के समीप अज्ञात  अपराधियों ने बुधवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में मंडल मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहू भी घायल हैं। वह खतरे से बाहर हैं। जानकारी अनुसार जीतराम मुंडा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। घायल भाजपा नेता को आनन-फानन में ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। जानकारी अनुसार भाजपा नेता ओरमांझी में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का पुतला जलाकर आर्यन होटल के समीप चाय पीने के लिए  खड़े थे। इसी दौरान  बाइक से आए अज्ञात अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। घटना का कारण आपसी रजिश बताया जा रहा है। पूर्व में भी जीतराम मुंडा को गोली मारने की कोशिश हुई थी।

          घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल  में जूटी है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम घटना की जानकारी मिलते हैं घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद रांची पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। अभी तक एक भी अपराधी पकड़े नहीं गए हैं। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

          घटना की सूचना पाकर  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद संजय सेठ समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे मेदांता अस्पताल पहुॅचें। घटना के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जीतराम मुंडा की ओरमांझी में गोली मारकर हत्या पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। जीतराम को पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी। उनपर पहले भी हमला हो चुका था।इसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी। उन्होंने आर्म्स लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे मामले की जांच कराएं और इस मामले में हुई प्रशासनिक चूक को सार्वजनिक करें।

          मामले को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है। हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी चरमरा गई है। रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा राज्य में अपराधियों का राज कायम हो गया है। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी प्रशासन को ठेंगा दिखा कर अपराध कर रहे हैं। राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में जज, पत्रकार, व्यापारी सहित सभी वर्ग अपराधियों से त्रस्त है। राज्य में माफिया राज कायम है। सांसद संजय सेठ ने सरकार और प्रशासन से 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गोली जिलाध्यक्ष वेदांता हमलावर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.