Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 17:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कर भाग रहे अपराधी को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
          Headline

          भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कर भाग रहे अपराधी को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News :  राजधानी के कांके  थाना क्षेत्र में कांके चौक के पास पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर भाग रहे अपराधी की रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें रोहित वर्मा नाम का अपराधी घायल हो गया। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनिल टाइगर को गोली मारने के बाद रोहित वर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ भाग रहा था।

          इसके बाद पिठौरिया के पास ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, हालांकि इसके बावजूद भी वह ग्रामीण के चंगुल से भगाने में सफल रहा। तब तक रांची पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और अपराधी का पीछा करना शुरू किया। इसके बाद अपराधी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की। इस दौरान रांची पुलिस की ओर से भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में रोहित वर्मा नाम के अपराधी को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा।

          वहीं दूसरी ओर हत्या के खिलाफ राजधानी रांची में अलग-अलग जगह पर आक्रोश देखने को मिला। हत्या के विरोध में रांची के कांके और बूटी मोड़ में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के काफी मशक्कत और समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है

          अपराधियों ने अनिल टाइगर की हत्या की घटना को अंजाम प्रतिशोध में दिया है

          उल्लेखनीय है कि बीते 14 जनवरी को लोहरदगा जिले के कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी हुई थी। इस फायरिंग में एक कुख्यात अपराधी की मौके पर मौत हो गई थी। मारे गए अपराधी की पहचान सुभाष जायसवाल उर्फ छोटू के रूप में हुई थी। इसका नाम रांची के पंडरा में 13 लाख रुपए की लूट और फायरिंग मामले में आया था। रोहित वर्मा सुभाष जायसवाल का काफी करीबी था। उसे शक था,कि अनिल टाइगर के कहने पर ही सुभाष जायसवाल की हत्या की गई है। इसके बाद वह एक सुनियोजित साजिश के तहत अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी और घटना के विरोध में भाजपा और आजसू ने 27 मार्च को रांची बंद बुलाया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Anil Tiger BJP leader Kanke Chowk Murder Case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          May 1, 2026

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          May 1, 2026

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          May 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 17 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा

          खगड़िया में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर पलटा ट्रक , CISF जवान समेत तीन की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.