Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 21:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»केंद्र में पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ भाजपा की सरकार बनना तय : दीपक प्रकाश
          Headline

          केंद्र में पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ भाजपा की सरकार बनना तय : दीपक प्रकाश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 23, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          देवघर। भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज देवघर जिला स्थित मैहर गार्डन में शुरु हुई। बैठक के उद्धघाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सुभाष जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक दिन पर यहां कार्यसमिति की बैठक हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी का सम्बंध झारखंड के रामगढ़ एवं गोमो से रहा है। बोस जी को अंतिम बार गोमो में देखा गया था । उन्होंने कहा कि आज राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार के कारण पूरे राज्य में लूट झूठ और भ्रष्टाचार बोलबाला है। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफ़ी बदलाव हो रहा है। इसके कारण आज रोजगार और कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

          इससे पूर्व दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चात मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया। मंच पर विराजमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी,संगठन क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा,केंद्र सरकार की शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को नारायण दास,जेपी पटेल,नीलकंठ सिंह मुंडा,विनोद शर्मा,गंगोत्री कुजूर,अपर्णा सेन गुप्ता के द्वारा बाबा बैधनाथ की स्मृति चिन्ह,शाल तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा संचालन प्रदेश के मंत्री मिस्त्री सोरेन ने किया।

          कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि केंद्र में पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है और राज्य में झारखंड फतह करने के लिए भी विशेष रणनीति तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट इस बार भाजपा की झोली में आएगी और विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, जिसका प्रमाण इसी वर्ष रामगढ़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव जीत कर दी जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों को टास्क मिला है।

          राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज हेमन्त सोरेन की नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार में चारो तरफ लूट झूठ और भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस राज्य में राज्य संपोषित तथा परिवार संपोषित भ्रष्टाचार व्याप्त है। राज्य के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य,सलाहकार, प्रतिनिधि आज भ्रस्टाचार में लिफ़्त है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी,युवा विरोधी महिला विरोधी,पिछड़ा विरोधी,किसान विरोधी है। एक साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आयी सरकार आज तीन साल में मात्र 357 नौकरी देने में सफल हुई है। राज्य में आज बहन बेटियां सुरिक्षत नही है।सबसे ज्यादा आदिवासी बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है।

          उन्होंने राज्य सरकार के वित्तिय कुप्रबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास विकास के लिए पैसे नही है किंतु लक्जरी गाड़ी तथा मन्त्रियों के लिए आवास निर्माण के लिए पैसा है। प्रकाश ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल मे मोदी के द्वारा की गई कार्यों का तारीफ पूरी दुनिया ने किया। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5 वीं अर्थव्यवस्था बनने में कामयाब हुआ। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की राह पर है।

          सांसद सुनील सोरेन ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा तथा समर्थन विधायक अनंत ओझा एवं केदार हाजरा ने किया । राजनीतिक प्रस्ताव पर सांसद निशिकान्त दुबे तथा सूरज मंडल ने भी अपने विचार रखे । उद्धघाटन सत्र के बाद दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गयी।
          हेमन्त दास द्वारा शोक प्रकाश रखा गया जिसमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं जन-जन के प्रिय नेता श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी को जन्म देनेवाली पूजनीया माता स्व. हीरा बेन के साथ साथ स्व समरेश सिंह, हेमेन्द्र प्रताप देहाती, स्व शारदा प्रसाद मिश्र,स्व प्रशांत कुमार, स्व संजय तुरी, स्व राहुल पासवान, स्व दामोदर सिंह चौधरी , स्व. सुमीत केशरी, स्व शिवनारायण गुप्ता, स्व सुखपाल , स्व रामजीलाल सिंघानिया, स्व वाल्मिकी सिंह, स्व. गणेश साह अधीर मंडल अध्यक्ष, सरैयाहाट स्व. बलराम राय स्व सुनील नाथ – सहित झारखंड में महिलाओं पर बढ़ते उत्पीडन और अत्याचार गौ तस्करी और तुष्टिकरण के कारण हुई निर्मम हत्या, जिसमे अकिता सिंह, रुबिका पहाडिया, एएसआई संध्या टोपनो, कमलदेव गिरिं एवं रामेश्वर मुर्मू के साथ-साथ सभी ज्ञात-अज्ञात दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण कर आत्म शांति केलिए प्रार्थना की गई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          देवघर देवघर न्यूज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति हेमंत सरकार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.