Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 23:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा को लगा बड़ा झटका: भाजपा के चार बार के विधायक रहे जनार्दन यादव ने थामा जन सुराज का दामन
          Headline

          भाजपा को लगा बड़ा झटका: भाजपा के चार बार के विधायक रहे जनार्दन यादव ने थामा जन सुराज का दामन

          today post liveBy today post liveOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:- चुनावी मौसम के बीच बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अररिया जिले के नरपतगंज से चार बार भाजपा विधायक रहे जनार्दन यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर जन सुराज का दामन थाम लिया है। उन्होंने पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में प्रशांत किशोर और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

          इस मौके पर प्रशांत किशोर और उदय कुमार सिंह ने उन्हें पीला गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। जनार्दन यादव लंबे समय से भाजपा के पुराने और समर्पित नेताओं में गिने जाते थे। वे जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन की उपज रहे हैं और मीसा एक्ट के तहत जेल भी गए थे। छात्र आंदोलन के बाद 1977 में वे पहली बार विधायक बने, लेकिन उम्र सीमा पूरी न होने के कारण हाईकोर्ट ने उन्हें अयोग्य ठहरा दिया। इसके बाद 1980 में हुए मध्यावधि चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

          जनार्दन यादव ने 1980, 2000 और 2005 में भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में नरपतगंज विधानसभा से जीत हासिल की। हालांकि 2015 का चुनाव वे हार गए और इसके बाद पार्टी में उनका प्रभाव धीरे-धीरे कम होता चला गया। 2010 और 2020 के चुनावों में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वे उपेक्षित महसूस करने लगे।

          पत्रकारों से बातचीत में जनार्दन यादव ने कहा कि आज भाजपा में पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं रह गई है और बाहरी तत्वों की घुसपैठ से पार्टी का स्वरूप बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने नरपतगंज और फारबिसगंज के मौजूदा भाजपा विधायकों पर भी जनता की सेवा में विफल रहने का आरोप लगाया।

          जनार्दन यादव ने जन सुराज पार्टी के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि वे अब जिले में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर जन सुराज के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बबन, जो कभी भाजपा संगठन में दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, ने भी जन सुराज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अररिया राजनीति खबर जनार्दन यादव जन सुराज नरपतगंज विधानसभा चुनाव प्रशांत किशोर बिहार राजनीति भाजपा छोड़ जन सुराज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.