Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 18:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
          Headline

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          today post liveBy today post liveJune 9, 2026Updated:June 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजधानी रांची में श्रद्धा और सम्मान का विशेष माहौल देखने को मिला। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

          इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जनजातीय समाज में स्वाभिमान, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं तथा समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि करीब सवा सौ वर्ष बीत जाने के बाद भी बिरसा मुंडा का योगदान लोगों के दिलों में जीवित है और आदिवासी समाज सहित हर वर्ग के लोग उन्हें सम्मानपूर्वक याद करते हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष, नेतृत्व और विचारों से इतिहास रचा था। उन्होंने समाज को अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और जनसेवा का प्रतीक है। हेमन्त सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

          उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोग उनकी पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं और आगे भी उनकी स्मृतियों को जीवित रखने का कार्य जारी रहेगा। बिरसा मुंडा का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

          कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Birsa Munda Death Anniversary Birsa Munda Tribute hemant soren news Jharkhand News ranchi news today
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.