Koderma News:- ढाब थाना क्षेत्र के डोमचांच-सतगावां मुख्य मार्ग पर ढाब जंगल में बीती रात एक हाईवा पलट गया। हाईवा में गिट्टी के नीचे अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पलटने से गिट्टी बाहर आ गई और शराब की पेटियां दिखने लगीं।
हाईवा में गिट्टी के नीचे शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है। इसी दौरान हाईवा ढाब जंगल में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लिया। उसमें रखी शराब जब्त कर थाने लाई गई।

हाईवा से करीब 100 पेटी अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। गिनती और कीमत का आकलन किया जा रहा है। नंबर प्लेट के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है।


