Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 19:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहारः आरआरबी-एनटीपीसी के परिणाम में धांधली के विरोध मेंलगातार तीसरे दिन छात्रों का उग्र आंदोलन, गया में रेल कोच में लगाई आग
          Headline

          बिहारः आरआरबी-एनटीपीसी के परिणाम में धांधली के विरोध मेंलगातार तीसरे दिन छात्रों का उग्र आंदोलन, गया में रेल कोच में लगाई आग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 26, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          गया/ कोडरमा  आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम में धांधली के विरोध में बिहार के छात्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन आंदोलनकारी छात्रों ने गया रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के एक कोच में आग लगा दी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। वहीं  राज्य के दूसरे स्थानों पर भी छात्र सड़कों पर उतर गए हैं। रोहतास, जहानाबाद, समस्तीपुर समेत कई इलाकों में छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर कर नारेबाजी करने लगे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य में रेल आवागमन प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर ट्रेन खड़ी हो गईं। जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह भारी संख्या में छात्रों ने गया-पटना रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया। छात्रों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आगे आकर प्रेसवार्ता करनी पड़ी है।

          रेल मंत्रालय ने किया  हाई पावर कमेटी का गठन

          उल्लेखनीय है कि बीते तीन दिन से एनटीपीसी परिणाम को लेकर बिहार में अभ्यर्थियों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने एनटीपीसी और लेवल वन परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके अलावा रेल मंत्रालय ने एक हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी परीक्षा में पास और फेल हुए अभ्यर्थियों की शिकायत को सुनेगी और इसकी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपेगी। इसके बाद रेल मंत्रालय आगे का निर्णय लेगा। फिलहाल रेलवे की परीक्षा पर रेल मंत्रालय ने रोक लगा दी है। देशभर में 1.26 करोड़ छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

          पटना-गया रेलवे रूट के जहानाबाद स्टेशन पर बुधवार को पांच घंटे तक छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। रेलवे ट्रैक पर ही छात्रों ने पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गया में चल रहे धरना प्रदर्शन के कारण गाड़ी संख्या 13306 डेहरी ऑन सोन- धनबाद एक्सप्रेस को बुधवार को रद्द कर दिया गया। जबकि धरना प्रदर्शन के सामान्य होने के बाद गाड़ी संख्या 18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बंधुआ स्टेशन से संध्या 6:52 ,गाड़ी संख्या 12381 पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा से संध्या 6:57 बजे , गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पहाड़पुर से संध्या 6:57 बजे, गाड़ी संख्या 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस हजारीबाग रोड से संध्या 7: 11 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। गाड़ी संख्या 12366 रांची -पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26.01.2022 को संध्या 02:25 के बदले संध्या 05.30 बजे खुली।

          आग आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कोच गया न्यूज छात्र ट्रेन परिचालन बाधित
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          September 13, 2026

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.