Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 08:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार चुनाव 2025 : दूसरे चरण की 122 सीटों पर थमा प्रचार, 11 नवंबर को मतदान
          Headline

          बिहार चुनाव 2025 : दूसरे चरण की 122 सीटों पर थमा प्रचार, 11 नवंबर को मतदान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          दूसरे चरण में 3.7 करोड़ वोटर करेंगे 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

          बिहार विधानसभा चुनाव : नीतीश मंत्रिमंडल के कई दिग्गजों की साख दांव पर

          Patna News:  बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम थम गया। इस चरण में कुल 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवम्बर को मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को 121 सीटों पर सम्पन्न हो चुका है।

          दूसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक करोड़ 95 लाख 44 हजार पुरुष और एक करोड़ 74 लाख 68 हजार महिला मतदाता शामिल हैं। इस चरण में 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें हैं।

          चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 22-22 उम्मीदवार कैमूर के चैनपुर, रोहतास के सासाराम और गया शहर सीट से मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम 5-5 उम्मीदवार लोरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी विधानसभा क्षेत्रों में हैं।

          दूसरे चरण में मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5,326 शहरी क्षेत्र में हैं। इस चरण में 7 लाख 69 हजार 356 प्रथम बार वोट डालने वाले मतदाता, 943 थर्ड जेंडर, और 43 एनआरआई मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 6,255 शतायु मतदाता और 63,373 सेवा मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे।

          इस चरण में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें विजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), लेसी सिंह (धमदाहा), रेणु देवी (बेतिया), शीला मंडल (फुलपरास) और जमा खान (चैनपुर) जैसे मंत्री शामिल हैं।

          चुनाव प्रचार के दौरान दोनों गठबंधनों ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कीं। वहीं, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे ने महागठबंधन के लिए प्रचार किया। इसके अलावा प्रशांत किशोर, मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपने दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कीं।

          इस खबर को भी पढ़ें : पति से विवाद के बाद पत्नी ने तीन वर्षीय बच्ची संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

          इस खबर को भी पढ़ें : आस्था का सम्मान, विकास और गरीबों का कल्याण केवल एनडीए ही कर सकता है – योगी आदित्यनाथ

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          122 सीटों पर चुनाव Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Elections 11 November Voting Elections on 122 Seats Nitish Kumar Tejashwi Yadav Campaigning Second Phase Voting Bihar दूसरे चरण मतदान बिहार नीतीश कुमार तेजस्वी यादव प्रचार बिहार चुनाव 11 नवम्बर वोटिंग बिहार विधानसभा चुनाव 2025
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          June 8, 2026

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          June 7, 2026

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          June 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          RSS शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच मुंगेर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.