Bihar News: Bihar में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शुक्रवार को नए मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया। राजधानी Patna स्थित विभागीय कार्यालयों में पहुंचकर मंत्रियों ने पदभार ग्रहण किया और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर बयान दिए। इस दौरान सरकार की नई टीम ने विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा नेता Deepak Prakash ने पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाली। वहीं Ashok Choudhary ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। इसके अलावा Kedar Prasad Gupta को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि Madan Sahni ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का पदभार संभाला।
इसी क्रम में Nand Kishore Ram ने पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी ली, जबकि Shravan Kumar ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वहीं Dilip Kumar Jaiswal ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कमान संभाली।
राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और हर व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता – निशांत
सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के पुत्र Nishant Kumar के स्वास्थ्य मंत्री बनने को लेकर रही। पदभार ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और हर व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। निशांत कुमार ने यह भी कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों में बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
निशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह विभागीय कार्यों को समझने और सीखने पर ध्यान देंगे। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की। बिहार के वर्तमान मंत्रिमंडल में भाजपा के 15, जनता दल यूनाइटेड के 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 1 मंत्री शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


