Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 03:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार कैबिनेट के 27 फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 5 साल बढ़ी
          Headline

          बिहार कैबिनेट के 27 फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 5 साल बढ़ी

          मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा, सड़क, शहरी विकास, रोजगार, प्रशासनिक व्यवस्था और विरासत संरक्षण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 2, 2026Updated:September 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा, सड़क, शहरी विकास, रोजगार, प्रशासनिक व्यवस्था और विरासत संरक्षण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का रहा।

          कैबिनेट ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक बढ़ाने की स्वीकृति दी। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से अधिकतम चार लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देना और पैसे की कमी के कारण उनकी पढ़ाई रुकने से बचाना है।

          गृह विभाग में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) कोटि के लिए 14 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के पटना मुख्यालय में कार्यालय परिचारी के 16 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई।

          बिहार विधानसभा सचिवालय से जुड़े प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने निर्णय लिया। निदेशक सह प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा को सेवानिवृत्ति के बाद एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर निदेशक पद पर नियोजित करने की मंजूरी दी गई है। उनका संविदा नियोजन 1 सितंबर से प्रभावी माना जाएगा।

          कैबिनेट ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े दो प्रमुख व्यक्तित्वों की स्मृति में राजकीय समारोह आयोजित करने का भी फैसला लिया। भारत छोड़ो आंदोलन के अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस हर साल 23 अगस्त को सीतामढ़ी में राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ला की जयंती पश्चिम चंपारण में राजकीय समारोह के रूप में आयोजित की जाएगी।

          बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के रखरखाव के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में गैर-वेतन मद से 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा पटना के नेहरू पथ पर डाक बंगला चौराहा से रुकनपुर तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 39.80 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली है।

          सात निश्चय-3 के तहत बिहार राज्य बकरी पालक सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के गठन को भी हरी झंडी दी गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक इस पर 14 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे बकरी पालन से जुड़े लोगों को सहकारी ढांचे में संगठित कर इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

          इसके साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की अवधि 2026-27 से 2030-31 तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई। बैठक में बिहार विरासत विकास समिति से जुड़े अधिकारियों के वेतन और सेवा शर्तों पर भी निर्णय लिया गया। निदेशक वित्त एवं लेखा की नियुक्ति के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाते हुए बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी इसके लिए पात्र बनाया गया है।

          Bihar Cabinet Decision Bihar Student Credit Card Scheme पटना सड़क चौड़ीकरण बकरी पालक सहकारी फेडरेशन बिहार कैबिनेट 27 प्रस्ताव बिहार कैबिनेट फैसला बिहार शिक्षा ऋण बिहार सरकार योजना सम्राट चौधरी कैबिनेट स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.