Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 13:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र पास ,दो छात्राओं ने किया टॉप, 492 अंक हासिल
          Headline

          बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र पास ,दो छात्राओं ने किया टॉप, 492 अंक हासिल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में परिणाम जारी किया। इस वर्ष कुल 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 82.11 प्रतिशत के मुकाबले थोड़ा कम है।

          बिहार बोर्ड ने लगातार आठवें साल देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर एक बार फिर रिकॉर्ड कायम किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां मार्च महीने में ही इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे बोर्ड की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि महज 12 दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा कर परिणाम जारी करना एक मिसाल है।

          इस वर्ष परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। जमुई के सिमतुला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के चौराई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल कर टॉप किया। दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना रहीं, जिन्हें 489 अंक (97.8 प्रतिशत) प्राप्त हुए।

          तीसरे स्थान पर बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओम कुमार ने 488 अंक (97.6 प्रतिशत) हासिल किए। वहीं चौथे स्थान पर समस्तीपुर की ज्योति कुमारी, बांका के अनुभव कुमार और पूर्णिया के अंश राज रहे, जिन्हें 487 अंक (97.4 प्रतिशत) मिले। पांचवें स्थान पर कुल पांच छात्र-छात्राओं ने 486 अंक (97.2 प्रतिशत) प्राप्त कर जगह बनाई।

          टॉप-5 में कुल 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जबकि छठे से दसवें स्थान तक 126 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

          गौरतलब है कि यह परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच राज्य के 1,699 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7.85 लाख छात्राएं और 7.26 लाख छात्र थे। परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Board Matric Result 2026 Bihar Board Pass Percentage 2026 Bihar Board Topper List 2026 BSEB 10th Result 2026 BSEB Result Latest News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.