Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 29 May 2026 || 19:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव! संजय सरावगी ने 14 उपाध्यक्षों समेत नई टीम का किया ऐलान
          Headline

          बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव! संजय सरावगी ने 14 उपाध्यक्षों समेत नई टीम का किया ऐलान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बिहार भाजपा ने जारी की नई प्रदेश टीम, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

          Bihar News:  पटना। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची में 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस नई टीम को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

          प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नई सूची जारी की। पार्टी के अंदर इसे संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को साधने की बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है। नई टीम में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

          प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को जिम्मेदारी दी गई है।

          वहीं प्रदेश महामंत्री के रूप में सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा को नियुक्त किया गया है। पार्टी ने प्रदेश मंत्रियों की सूची में भी कई नेताओं को शामिल कर संगठन को व्यापक स्वरूप देने की कोशिश की है।

          प्रदेश मंत्री बनाए गए नेताओं में सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेंद्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार, मुकेश शर्मा और दिवाकर सिंह शामिल हैं।

          इसके अलावा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

          भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। युवा मोर्चा की कमान जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी विधायक निशा सिंह को दी गई है। किसान मोर्चा का अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, ओबीसी मोर्चा का प्रमोद चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा का सुजीत पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का निरंजन पंजियार थारू और अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष मो. महबुल हक को बनाया गया है।

          राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar BJP 2026 Bihar BJP Appointment Bihar BJP Leaders List Bihar BJP New Team Bihar BJP State Executive Bihar political news BJP Bihar News BJP Organization Expansion BJP State Office Bearers Sanjay Saraogi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          May 29, 2026

          पूर्णिया कोर्ट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा,कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति को पीटा, हाथ काटने से मची अफरा-तफरी

          May 29, 2026

          पिता निकला बेटी का कातिल,बेटी ने शादी से किया इनकार, गुस्साए पिता ने ले ली जान

          May 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          पूर्णिया कोर्ट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा,कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति को पीटा, हाथ काटने से मची अफरा-तफरी

          बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव! संजय सरावगी ने 14 उपाध्यक्षों समेत नई टीम का किया ऐलान

          पिता निकला बेटी का कातिल,बेटी ने शादी से किया इनकार, गुस्साए पिता ने ले ली जान

          पटना में बड़ा नदी हादसा: तेज हवा से पलटी नाव,3 की मौत, 4 लापता, NDRF-SDRF का रेस्क्यू जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.