Patna News:– बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार अब तय समयसीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
पहले चरण में राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इन क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आयोग ने निर्देश दिया है कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार सीमित समर्थकों के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे।
आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, नामांकन 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।


