Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 20:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53
          Headline

          प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Central News Desk – मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान से वन्यजीव संरक्षण के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को पांच शावकों को जन्म दिया है। इस नई खुशी के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

          केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

          वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इसे भारत के वन्यजीव संरक्षण अभियान के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ज्वाला तीसरी बार मां बनी है और इस बार उसने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में जन्मे चीतों की संख्या 33 तक पहुंच गई है।

          मादा चीता ज्वाला मूल रूप से अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई थी। सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ नामीबियाई चीतों को छोड़ा था। उस समय ज्वाला का नाम ‘सियाया’ था, जिसे बाद में बदलकर ज्वाला रखा गया।

          कूनो आने के बाद ज्वाला ने यहां के वातावरण में खुद को अच्छी तरह ढाल लिया और अब वह पार्क की सबसे सफल मादा चीताओं में गिनी जाती है। उसने पहली बार मार्च 2023 में चार शावकों को जन्म दिया था, हालांकि उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया। इसके बाद जनवरी 2024 में उसने तीन शावकों को जन्म दिया था।

          वन विभाग के अनुसार ज्वाला और उसके पांचों नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। विशेषज्ञों की टीम सीसीटीवी और फील्ड मॉनिटरिंग के जरिए उनकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार ज्वाला की मेटिंग खुले जंगल में प्राकृतिक रूप से हुई थी, जो इस बात का संकेत है कि चीते अब कूनो के वातावरण में पूरी तरह अनुकूल हो चुके हैं।

          फिलहाल देश में कुल 53 चीते हैं, जिनमें से 50 कूनो नेशनल पार्क में और तीन गांधी सागर अभयारण्य में मौजूद हैं। कूनो में लगातार सफल प्रजनन को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

          इस खबर को भी पढ़ें : नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Cheetah cubs born in Kuno Cheetah population in India Female Cheetah Jwala Project Cheetah India कूनो नेशनल पार्क चीता कूनो में चीता शावक जन्म Kuno National Park Cheetahs प्रोजेक्ट चीता भारत भारत में चीतों की संख्या मादा चीता ज्वाला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.