Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 18:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नीट छात्रा हत्याकांड के बाद लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला,छात्रावासों के लिए सख्त सुरक्षा नियम लागू
          Headline

          नीट छात्रा हत्याकांड के बाद लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला,छात्रावासों के लिए सख्त सुरक्षा नियम लागू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 4, 2026Updated:February 6, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News: नीट छात्रा हत्याकांड के बाद बिहार सरकार ने राज्य भर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सरकार ने लड़कियों के छात्रावास और लॉज के लिए नए एवं कड़े सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

          राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी छात्रावासों और लॉज का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थित छात्रावासों का पूरा विवरण रखा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महिला हेल्प डेस्क को सौंपी गई है।

          नए दिशा-निर्देशों के तहत सभी छात्रावासों में 24 घंटे महिला वार्डन की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इसके अलावा वार्डन, सुरक्षा गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना भी जरूरी होगा।

          छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए छात्रावासों के मुख्य गेट, गलियारों, भोजनालय और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। साथ ही छात्रावास परिसर में पर्याप्त रोशनी, नियमित साफ-सफाई, मजबूत दरवाजे और खिड़कियों में लोहे की जाली लगाना अनिवार्य किया गया है। कमरों वाले हिस्सों में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

          उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रात के समय छात्राओं और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय थाना, महिला हेल्प डेस्क, अभया ब्रिगेड और 112 नंबर की जानकारी पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। छात्राओं को 112 इंडिया ऐप के सुरक्षा फीचर्स की जानकारी भी दी जाएगी।

          उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस, महिला हेल्प डेस्क और अभया ब्रिगेड संयुक्त रूप से छात्रावासों की नियमित जांच करेंगे। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
          सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar girls hostel security guidelines Bihar government women safety girls hostel new rules Bihar student safety guidelines Bihar women hostel CCTV rules गर्ल्स हॉस्टल नए नियम बिहार छात्र सुरक्षा दिशानिर्देश बिहार बिहार गर्ल्स हॉस्टल सुरक्षा दिशानिर्देश बिहार सरकार महिला सुरक्षा महिला हॉस्टल सीसीटीवी नियम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.