Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 06:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अमेरिका–ईरान तनाव से भागलपुर सिल्क उद्योग को बड़ा झटका, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द
          Headline

          अमेरिका–ईरान तनाव से भागलपुर सिल्क उद्योग को बड़ा झटका, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          . सिल्क सिटी भागलपुर के बुनकर संकट में, अंतरराष्ट्रीय हालात से व्यापार प्रभावितविदेशी बाजारों में गिरावट से भागलपुर के लूम बंद, बुनकरों पर आर्थिक मार

          Bhagalpur News:  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव का असर अब भारत के पारंपरिक उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का सीधा असर बिहार की प्रसिद्ध सिल्क सिटी भागलपुर के सिल्क उद्योग पर पड़ा है। यहां के बुनकरों को बड़ा झटका तब लगा जब करीब 25 करोड़ रुपये का विदेशी ऑर्डर अचानक रद्द कर दिया गया।

          भागलपुर का सिल्क उद्योग देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी खास पहचान रखता है। यहां तैयार होने वाली सिल्क साड़ियों और कपड़ों की अमेरिका, खाड़ी देशों सहित कई विदेशी बाजारों में भारी मांग रहती है। लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात और व्यापारिक अनिश्चितताओं के कारण इस उद्योग पर संकट गहराने लगा है।

          स्थानीय बुनकरों के अनुसार हाल ही में एक बड़ा निर्यात ऑर्डर रद्द हो गया, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बुनकर इलाकों का जायजा लेने पर कई जगहों पर लूम बंद पड़े मिले। बुनकर हेमंत कुमार और आलोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से ही इस उद्योग की स्थिति कमजोर हो गई थी। इसके बाद अलग-अलग देशों में युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण विदेशी बाजारों में मांग लगातार घटती जा रही है।

          उन्होंने बताया कि पहले भागलपुर का सिल्क उत्पाद बड़ी मात्रा में बांग्लादेश भी भेजा जाता था, लेकिन वहां की अस्थिर स्थिति के कारण वह बाजार भी लगभग बंद हो गया है। ऐसे में बुनकर किसी तरह धीरे-धीरे अपने कारोबार को संभालने की कोशिश कर रहे थे, तभी अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण 25 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर रद्द हो गया।

          बुनकरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों, खासकर अमेरिकी टैरिफ और आयात नियमों का भी असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। कभी विदेशों में भागलपुर सिल्क की जबरदस्त मांग हुआ करती थी, लेकिन अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कई बुनकर रोज़गार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

          भागलपुर में तसर, मुगा, कोटा, मटका, मलवरी और अरंडी जैसे कई प्रकार के सिल्क कपड़े तैयार किए जाते हैं। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बुनकरों को चिंता है कि यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो यह पारंपरिक उद्योग गंभीर संकट में पड़ सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhagalpur weaver crisis impact of international tension on trade impact on silk export Silk City Bhagalpur अंतरराष्ट्रीय तनाव का व्यापार पर असर Bhagalpur silk industry भागलपुर बुनकर संकट भागलपुर सिल्क उद्योग सिल्क निर्यात पर असर सिल्क सिटी भागलपुर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.