Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 10:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार- 200 से अधिक माओवादी सीएम के समक्ष करेंगे सरेंडर
          Headline

          नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार- 200 से अधिक माओवादी सीएम के समक्ष करेंगे सरेंडर

          today post liveBy today post liveOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Raipur News:- छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आज शुक्रवार को नक्सल उन्मूलन के इतिहास का एक बड़ा अध्याय लिखा जाएगा। राज्य की भाजपा सरकार की सख्त नक्सल विरोधी नीति और रणनीतिक प्रयासों के चलते 200 से अधिक माओवादी कैडर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम बस्तर में आयोजित किया गया है, जिसमें राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

          बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने जानकारी दी कि आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सल संगठन के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। इनमें केंद्रीय कमेटी मेंबर रूपेश उर्फ आसन्ना, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सक्रिय सदस्य भास्कर और राजू सलाम, तथा नक्सली प्रवक्ता राणीता भी सरेंडर करने वालों में शामिल हैं।

          आईजी के अनुसार, माड़ डिवीजन से करीब 158 नक्सली, जिनमें 70 नक्सली अपने हथियारों के साथ, आत्मसमर्पण करेंगे। वहीं, कांकेर क्षेत्र के 50 नक्सलियों में से 39 नक्सली भी अपने हथियार पुलिस को सौंपेंगे।

          सरकार का कहना है कि यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम राज्य की नक्सल उन्मूलन रणनीति की बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास, शिक्षा और पुनर्वास पर जोर दिया जा रहा है, जिसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है।

          अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अब मुख्यधारा में लौटकर समाज में योगदान देंगे। सरकार ने उन्हें पुनर्वास योजना के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा और रोजगार के अवसर देने का भरोसा दिया है।

          बस्तर में इतने बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण से नक्सली संगठनों की कमर टूटने की संभावना जताई जा रही है। यह छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          छत्तीसगढ़ नक्सल सरेंडर नक्सल उन्मूलन नीति छत्तीसगढ़ बस्तर माओवादी आत्मसमर्पण रूपेश माओवादी सरेंडर विष्णुदेव साय बस्तर खबर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.