Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 01:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: पांच साल में 1 करोड़ नौकरियां, बीएलओ को अतिरिक्त मानदेय, दो गंगा पथ परियोजनाओं को मंजूरी
          Headline

          बिहार कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: पांच साल में 1 करोड़ नौकरियां, बीएलओ को अतिरिक्त मानदेय, दो गंगा पथ परियोजनाओं को मंजूरी

          today post liveBy today post liveJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अगले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरी देने के लक्ष्य सहित कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

          पटना स्थित पुराने सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है। इसके तहत अगले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरी देने के लक्ष्य को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। बिहार में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर को सरकार 6000 रुपये एकमुश्त अतिरिक्त मानदेय देगी इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी।

          बिहार सरकार वर्ष 2025 से 2030 के दौरान पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देगी। नई नौकरी और रोजगार सृजन के लिए सरकार को परामर्श देने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित किया जाएगा। इसके लिए कुल 12 सदस्य इसमें बनाए गए हैं। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु 77895 बीएलओ और 8245 बी एलओ सुपरवाइजर को वार्षिक मानदेय के अतिरिक्त एकमुश्त मान देय 6000 रुपये देने के लिए 51 करोड़ 68 लाख 40000 रुपये की स्वीकृति दी गई है।

          बिहार कैबिनेट की बैठक में चार डॉक्टरों को बर्खास्त करने को लेकर भी निर्णय लिया गया है। इसके तहत लखीसराय में पोस्टेड डॉक्टर कृतिका सिंह, डॉ कृति किरण, बेगूसराय में पोस्टेड डॉक्टर चंदना कुमारी और जमुई में तैनात डॉक्टर निमीषा रानी को सरकारी सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। इन सभी को लगातार अनुपस्थित रहने की वजह से सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया है।

          पटना की ही तरह भागलपुर और मुंगेर में गंगा पर परियोजना मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दी है। इसके तहत भागलपुर में सुल्तानगंज-भागलपुर-सबोर के बीच 40.80 किलोमीटर लंबा पथ बनेगा। इसके लिए 4,850 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। मुंगेर जिले में भी गंगा पथ परियोजना को मंजूरी दी गई है। मुंगेर -बरियारपुर-घोरघट -सुल्तानगंज के बीच 42 किलोमीटर लंबा पथ बनेगा और इसके लिए 5,120 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई ।

          Bihar cabinet meeting 2025 Bihar doctor sacked news BLO honorarium 6000 rupees Ganga Path Project Bhagalpur Munger Nitish Kumar job scheme
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.