Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 10:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची के सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, विदेशों में अवैध निवेश की जांच में ईडी की छापेमारी तेज
          Headline

          रांची के सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, विदेशों में अवैध निवेश की जांच में ईडी की छापेमारी तेज

          today post liveBy today post liveDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:-  रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू हुई। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के तहत की गई इस छापेमारी को झारखंड में इस एक्ट के अंतर्गत होने वाली पहली बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब छह बजे रांची, मुंबई और सूरत में स्थित कुल 15 ठिकानों पर एक साथ पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

          सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम ने रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में स्थित केजरीवाल के कार्यालय और आवास समेत कई जगहों को छापेमारी के दायरे में लिया है। टीम ने मुंबई और सूरत में स्थित उनकी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी आयकर विभाग की पिछली कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों और जानकारियों के आधार पर की गई है, जिनमें विदेशी निवेश से संबंधित कई अहम साक्ष्य मिले थे।

          प्रारंभिक जांच में ईडी को ऐसे संकेत मिले हैं कि केजरीवाल ने विदेशी निवेश से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। आरोप है कि उन्होंने दुबई और अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में अवैध तरीके से धन निवेश किया है। ईडी यह जांच कर रही है कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को किन-किन बिंदुओं पर तोड़ा गया और कुल कितना धन विदेश भेजा गया।

          छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने कई डिजिटल दस्तावेज, बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े रिकॉर्ड और विदेशी निवेश से जुड़ी फाइलें जब्त की हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

          इस कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारी और पेशेवर हलकों में हलचल तेज हो गई है। लोग ईडी की इस पहली बड़ी एफईएमए कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ईडी छापेमारी एफईएमए जांच नरेश केजरीवाल रांची समाचार विदेशी निवेश मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          July 3, 2026

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          July 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          मैट्रिमोनियल ऐप से दोस्ती, युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.