Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 14:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
          Headline

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bettiah News:  पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया सदर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा इंट्री ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित पकड़िहार निवासी राजकुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

          जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत पसराईन वार्ड संख्या 37 निवासी बालेश्वर महतो ने ढाई धूर जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद वह जमाबंदी कायम कराने के लिए पिछले दो महीनों से सदर अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता था और उनका काम लंबित रखा जा रहा था।

          पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने दोबारा डाटा इंट्री ऑपरेटर राजकुमार मिश्रा से संपर्क किया तो जमाबंदी कायम करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बालेश्वर महतो इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थ थे। इसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग से शिकायत की।

          शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। जांच अधिकारी राहुल कुमार द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगरानी विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

          मंगलवार को पीड़ित बालेश्वर महतो निर्धारित योजना के तहत सदर अंचल कार्यालय पहुंचे और डाटा इंट्री ऑपरेटर को 15 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

          कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे निगरानी विभाग के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे अपने साथ सर्किट हाउस लेकर गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

          गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी अंचलाधिकारी नगमा तबस्सुम के कार्यालय भी पहुंची। वहां अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई।

          निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

          Bettiah bribery scandal Bettiah News Bihar corruption news data entry operator arrested Jamabandi bribery case land mutation bribe latest Bihar news. Vigilance Department Action Vigilance raid in Bihar West Champaran news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.