रांची
बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर सोमवार को पोलिंग पार्टियां इवीएम व अन्य सामान के साथ बूथो के लिए रवाना हो गई। दोनो विधानसभा क्षेत्रो में तीन नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आएगा। बूथो पर उप चुनाव में कोविड 19 के गाइडलाईन के तहत सोशल डिस्टेसिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। दोनाे जगहो पर मुख्य मुकाबला एनडीए और गठबंधन के बीच है। दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी और झामुमो से वसंत सोरेन के बीच मुख्य मुकाबला है। जबकि बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल और भाजपा के योगेश्वर महतो बादुल के बीच टक्कर है। कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन तथा दुमका से हेमंत सोरेन के इस्तीफे के कारण दोनो सीटे रिक्त हुई थी।


