Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 00:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi : मंत्री होने के नाते एक व्यक्ति कानून का कर रहा है उल्लंघन, पुलिस बैठी हुई है लाचार : सरयू राय
          Headline

          Ranchi : मंत्री होने के नाते एक व्यक्ति कानून का कर रहा है उल्लंघन, पुलिस बैठी हुई है लाचार : सरयू राय

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 30, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi :  विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा रखे गए प्रतिबंधित पिस्टल  को लेकर  डीजीपी से रविवार को बात की है। बातचीत के दौरान उन्होंने  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा प्रतिबंधित जी-44 मॉडल ग्लौक पिस्टल अवैध रूप से खरीदने, अवैध रूप से जमशेदपुर शहर लाने, जिला आर्म्स मजिस्ट्रेट के यहां गलत रिपोर्ट देने, कदमा थाना में आधी-अधूरी जानकारी देकर प्रतिबंधित पिस्तौल अवैध रूप से अपने घर में रखने और सार्वजनिक स्थान पर प्रतिबंधित पिस्टल से फायरिंग करने की शिकायत की है।  उन्होंने मंत्री के अवैध कारनामे के बारे में दूरभाष पर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस निदेशक को जानकारी देते हुए कहा कि वे जिला के उपायुक्त और एसएसपी से इस संबंध में एक स्वभारित प्रतिवेदन की मांग करें।

          उन्होंने कहा कि एक मंत्री की गैर कानूनी गतिविधियों पर हाथ डालने के साथ साथ कानूनी कदम उठाने में लगता है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस असहज महसूस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में राज्य के पुलिस एवं प्रशासनिक मुख्यालय से इन्हें आवश्यक समर्थन और निर्देश मिलना आवश्यक है। ताकि ये अपने वैधानिक दायित्व का निर्वहन कर सकें। पुलिस महानिदेशक से उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 21 जनवरी 2023 को इस पिस्टल की खरीद बिक्री को अवैध ठहराते हुए सभी राज्यों को लिखा है कि यदि किसी ने यह पिस्तौल रखा है तो उसे जप्त कर सरकारी मालखाना में जमा कराएं।

          वहीं शहर के कदमा थाना क्षेत्र में निवास करने वाले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास यह प्रतिबंधित पिस्टल है। और तो और पत्रकारों के एक स्थानीय कार्यक्रम में इन्होंने इससे फायरिंग भी की थी। उन्होंने डीजीपी को बताया कि इस कांड की सूचना जमशेदपुर जिला प्रशासन को मिले तीन दिन हो गए हैं। मगर इन्होंने कोई कारवाई नहीं की है। इन्हें चाहिए था कि वे अविलंब यह प्रतिबंधित पिस्तौल जप्त कर मालाखाना में जमा कराते और आर्म्स एक्ट की धारा-7 के उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंधित पिस्तौल के धारक स्वास्थ्य मंत्री के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा- 25 ए के तहत कारवाई करते। वहीं मंत्री की गैर कानूनी हरकत के लिए उनके विरूद्ध कारवाई करते, एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान करते, पर ऐसा नहीं हुआ।

          झारखंड के डीजीपी भली भांति अवगत हैं कि प्रतिबंधित पिस्तौल रखने के इस जुर्म की कम से कम सजा 7 साल की है और सजा की सीमा 14 साल तक हो सकती है। ऐसी स्थिति में शहर की पुलिस एक संगीन जुर्म का मूकदर्शक बनी हुई है। सिर्फ इसलिए कि यह संगीन जुर्म करने वाला व्यक्ति सरकार में कैबिनेट मंत्री है। अगर एक साधारण व्यक्ति ने ऐसा जुर्म किया होता तो पुलिस कब का उसे सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी होती। न्याय की नजर से हर व्यक्ति समान है। समान जुर्म की सजा समान है। मगर यहां की पुलिस इस न्यायिक सिद्धांत का पालन नहीं कर रही है।

          मंत्री होने के कारण एक व्यक्ति कानून का धड़ल्ले से उलंघन कर रहा है और पुलिस प्रशासन लाचार बनी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि डीजीपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे इस आशय का प्रतिवेदन यथाशीघ्र जिला के एसएसपी से मांगते हुए उचित कारवाई का निर्देश भी देंगे। बताते चलें कि जिस प्रतिबंधित पिस्तौल का लाइसेंस लेकर इस्तेमाल करने का आरोप स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगा है। उसी पिस्तौल का लाइसेंस लेने के लिए एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने भी कोशिश की थी। मगर उन्हें नहीं मिली।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          प्रतिबंधित पिस्टल बन्ना गुप्ता रांची न्यूज सरयू राय स्वास्थ्य मंत्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.