Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 12:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: अपहृत ड्राइवर को पुलिस ने पूर्णिया से किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          Begusarai: अपहृत ड्राइवर को पुलिस ने पूर्णिया से किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 7, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Begusarai:  साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जीप चालक ब्रजेश कुमार यादव अपहरण मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। अपहृत चालक को पूर्णिया जिला से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहरण करने में शामिल पूर्णिया निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट निवासी स्वीटी देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति ब्रजेश यादव के अपहरण की शिकायत किया था। जिसमें कहा गया था कि ब्रजेश यादव चार दिसम्बर की सुबह जीप चलाने घर से मल्हीपुर की ओर निकले। लेकिन अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर पूर्णिया स्टेशन के पास किसी रूम में रखा है।

          उन्होंने अपहरणकर्ता द्वारा दो लाख रूपये की मांग करने की बात कही थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए अपहृत की बरामदगी एवं मामले के उद्भेदन के लिए बलिया डीएसपी विनय कुमार राय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार, थाना सशस्त्र बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया था।

          टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए छापेमारी कर अपहृत चालक ब्रजेश कुमार यादव को सकुशल बरामद कर लिया। इस घटना में आरोपी पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार एवं पूर्णिया के ही सदर थाना क्षेत्र के चम्पा टोला निवासी अनिकेत चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया।

          एसपी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा किए गए पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों ने बताया है कि पूर्व में दो लाख 20 हजार रूपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस एवं परिजनों ने अपहृत जीप चालक ब्रजेश कुमार यादव के बरामद होने पर राहत की सांस ली है।

          Abduction Begusarai News Bihar Crime News jeep driver recovery
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.